फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Bada Mangal 2024 puja vidhi Mantra Upay And Totke on Jyeshtha Month Last Tuesday To Get Success

Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ मास का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन सरल उपायों से हनुमान जी को करें प्रसन्न

Tue, 18 Jun 2024 11:46 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 18 Jun 2024 11:46 AM IST
सार

आज ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन हनुमान जी की पूजा करने और विधि-विधान से पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है, इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन
Bada Mangal 2024 puja vidhi Mantra Upay And Totke on Jyeshtha Month Last Tuesday To Get Success
बड़ा मंगल 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Bada Mangal 2024: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल का व्रत रखा जाता है। आज ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन हनुमान जी की पूजा करने और विधि-विधान से पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है, इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। धार्मिक ग्रंथों में हनुमान जी की पूजा से जुड़े कुछ विशेष नियम और विधान बताए गए हैं, जिनका पालन करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। हमें बड़ा मंगल व्रत के नियम और अनुष्ठान बताएं।

विज्ञापन


बड़ा मंगल व्रत पूजा विधि

  • बड़े मंगल के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान-ध्यान करें और सूर्य देव को अर्घ्य  दें। 
  • इसके बाद घर में स्थापित मंदिर में दीपक जलाएं। 
  • फिर चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर रखें और गंगा जल से हनुमान जी का अभिषेक करें।
  • पूजा के दौरान हनुमानजी को धूप, पुष्प, धूप, दीप आदि अर्पित करें। 
  • बजरंगबली को सिंदूर का लेप लगाएं, इस दौरान हनुमान जी के मंत्र और स्तोत्र का पाठ करें। 
  • बड़े मंगल के अवसर पर हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें। हनुमानजी को लड्डू और फल का भोग लगाएं और हनुमानजी की आरती के साथ पूजा समाप्त करें।
  • विज्ञापन


हनुमान जी के प्रभावशाली मंत्र
बड़ा मंगल पर हनुमान जी के इन प्रभावशाली मन्त्रों का जाप अवश्य करें। 

  1. हनुमान जी गायत्री मंत्र- ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात् ।।
  2. ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
  3. मनोजवम् मारुततुल्यवेगम् जितेन्द्रियम् बुद्धिमताम् वरिष्ठम्। वातात्मजम् वानरयूथमुख्यम् श्रीरामदूतम् शरणम् प्रपद्ये ।।
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं, दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं, रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि ।।
आखिरी बड़े मंगल पर करें ये उपाय 
  • ज्येष्ठ मास के आखिरी बड़े मंगल के दिन तुलसी के पत्तों की माला बनाकर हनुमानजी को आर्पित करे। ऐसा आपको ज्येष्ठ मास के आखिरी बड़े मंगल से लेकर आने वाले 5 मंगलवार तक करना है। इस उपाय से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि आती है। साथ ही तनाव से मुक्ति भी मिलती है।
  • आज ज्येष्ठ मास के आखिरी बड़े मंगल से अगले 40 दिनों तक नियमित रुप से हनुमान चालीसा  का पाठ करें। 40 दिन नहीं कर पाएं तो कम से कम 40 मंगलवार करें। ऐसा करने से आप पर हनुमानजी की विशेष कृपा बनी रहेगी और आपके सभी काम बिना रुके पूरे हों जाएंगे। 
  • ज्येष्ठ मास के आखिरी बड़े मंगल के दिन सवा किलों लड्डू या बूंदी का प्रसाद हनुमान जी को अर्पित करके उसे बच्चों में वितरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed