फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Ashadha Month 2024 start end date mahatva ashada vrat tyohar rules in hindi

Ashadha Month 2024: कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ माह? जानें इसका महत्व, नियम और व्रत-त्योहार

Tue, 18 Jun 2024 10:00 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 18 Jun 2024 10:00 AM IST
सार

वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 जून को प्रातः 6:37 बजे प्रारंभ होकर 23 जून को प्रातः 5:15 बजे समाप्त होगी।

विज्ञापन
Ashadha Month 2024 start end date mahatva ashada vrat tyohar rules in hindi
आषाढ़ माह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ashadha Month 2024 Date : वैदिक कैलेंडर के प्रत्येक माह का अपना-अपना महत्व होता है। जल्द ही आषाढ़ का महीना शुरू हो जाएगा। इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं। आषाढ़ माह को आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ माह में भगवान विष्णु की विशेष पूजा की परंपरा है। इस महीने में गुप्त नवरात्रि का व्रत भी रखा जाता है, जो देवी दुर्गा को समर्पित है। आइए जानते हैं आषाढ़ मास कब प्रारंभ हो रहा है और क्या है इस माह से जुड़े नियम। 

विज्ञापन


आषाढ़ मास आरंभ तिथि 2024
वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 जून को प्रातः 6:37 बजे प्रारंभ होकर 23 जून को प्रातः 5:15 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार आषाढ़ मास का आरंभ 23 जून, रविवार को होगा ।  हम आपको बता दें कि सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग की स्थापना भी इसी दिन हुई थी।
विज्ञापन


आषाढ़ माह का  महत्व आषाढ़ माह को मनोकामना पूर्ति का माह माना जाता है। इस माह पौराणिक महत्व के मंदिरों और प्राचीन तीर्थों के दर्शन करने चाहिए। आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। श्रीहरि की पूजा से विचारों में शुद्धता आती है और जीवन सुखमय बनता है। वहीं आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी की पूजा करने से समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आषाढ़ माह में क्या करें 

  • रोज सुबह पूजा करते समय मंत्र जप और ध्यान करें।
  • ॐ नमः शिवाय, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय, ॐ रामदूताय नमः, क्रीं कृष्णाय नमः और ॐ रां रामाय नमः मंत्रों का जाप करें।
  • आषाढ़ माह में प्रतिदिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।
  • जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज के साथ-साथ कपड़े और छाते का भी दान करना चाहिए।
  • इस महीने तीर्थयात्रा से न केवल पुण्य लाभ मिलता है बल्कि स्वास्थ्य लाभ और आध्यात्मिक शांति भी मिलती है।
  • 4 से शुरू हो रहा है, यह महीना 21 जुलाई 2024 को समाप्त होगा। इसके बाद सावन मास शुरू होगा। आषाढ़ मास में जप, तीर्थ यात्रा करने से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है।


आषाढ़ माह 2024 व्रत त्यौहार सूची

  • 23 जून 2024, रविवार- आषाढ़ माह प्रारंभ
  • 25 जून 2024, मंगलवार- कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत
  • 28 जून 2024, शुक्रवार- कालाष्टमी व्रत
  • 02 जुलाई 2024, मंगलवार- योगिनी एकादशी व्रत
  • 03 जुलाई 2024, बुधवार- प्रदोष व्रत
  • 04 जुलाई 2024, गुरुवार- मासिक शिवरात्रि व्रत
  • 05 जुलाई 2024, शुक्रवार- आषाढ़ अमावस्या व्रत, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
  • 07 जुलाई 2024, रविवार- जगन्नाथ रथ यात्रा
  • 09 जुलाई 2024, मंगलवार- विनायक चतुर्थी व्रत
  • 11 जुलाई 2024, गुरुवार- स्कंद षष्ठी व्रत
  • 14 जुलाई 2024, रविवार- मासिक दुर्गाष्टमी, कर्क संक्रांति
  • 17 जुलाई 2024, बुधवार- देवशयनी एकादशी, गौरी व्रत प्रारंभ
  • 18 जुलाई 2024, शुक्रवार- प्रदोष व्रत
  • 21 जुलाई 2024, रविवार- गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed