फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Amla Navami 2024 Date Kab Hai Akshay Navami Upay Get Blessing of Maa Laksmi

Amla Navami 2024: कब है आंवला नवमी, जानिए महत्व और इस दिन कौन-कौन से उपाय करें

Thu, 07 Nov 2024 03:13 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 07 Nov 2024 03:13 PM IST
सार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन
Amla Navami 2024 Date Kab Hai Akshay Navami Upay Get Blessing of Maa Laksmi
Amla Navami 2024: शास्त्रों के अनुसार अक्षय नवमी के दिन किया गया पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Akshay Navami 2024: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को 'आंवला नवमी' या 'अक्षय नवमी' के रूप में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 9 नवंबर को रात 10.45 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 10 नवंबर को रात 09 बजकर 01 मिनट पर इसका समापन होगा। आंवला नवमी 10 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन आंवले के पेड़ का पूजन कर परिवार के लिए आरोग्यता और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इस दिन किया गया तप, जप और दान इत्यादि व्यक्ति को सभी पापों से मुक्त करता है। सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु और शिवजी का निवास होता है। शास्त्रों के अनुसार अक्षय नवमी के दिन किया गया पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है। यदि इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो धन-धान्य की प्राप्ति होती है और शरीर निरोगी रहता है।

विज्ञापन


 आंवला वृक्ष की पूजा करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसके लिए सबसे पहले आंवला वृक्ष के नीचे गंगाजल छिड़ककर उसे पवित्र करें। फिर पेड़ के चारों ओर घी का दीपक जलाएं और पूजन कर फूल-माला अर्पित करें। आंवले के पेड़ की परिक्रमा करने से और पेड़ को जल चढ़ाने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को सुख-समृद्धि का समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन


आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करें
मान्यता है कि आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करने से शरीर और मन दोनों को शुद्धता प्राप्त होती है। यदि संभव हो तो परिवार सहित आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करें। इससे घर में खुशहाली और आर्थिक समृद्धि आती है। भोजन में आंवले का उपयोग करने से भी लाभ मिलता है, क्योंकि आंवला भगवान विष्णु का प्रिय है और इसे ग्रहण करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंवले के वृक्ष के नीचे कथा और आरती करें
आंवला नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कथा सुनने या पढ़ने का विशेष महत्व है। कथा सुनने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और समृद्धि का आगमन होता है।

गरीबों और ब्राह्मणों को भोजन कराएं
आंवला नवमी पर गरीबों, जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को भोजन कराने से पुण्य प्राप्त होता है और देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन दान करने से धन में वृद्धि होती है और घर में कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होती।


आंवले के पेड़ की जड़ में सिक्का दबाएं
आंवला नवमी पर आंवले के पेड़ की जड़ में एक सिक्का दबाना भी बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और लक्ष्मी जी का वास घर में होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed