फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Amarnath Yatra 2022 Shiva Parvati Resides in Amarnath Cave Know About Interesting Story in Hindi

Amarnath Yatra 2022 : आज से पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू, अमरनाथ गुफा में विराजते हैं आज भी भगवान शिव और माता पार्वती

Thu, 30 Jun 2022 08:25 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 30 Jun 2022 08:25 AM IST
सार

अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है,जो 11 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन संपन्न होगी।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022 Shiva Parvati Resides in Amarnath Cave Know About Interesting Story in Hindi
Amarnath Yatra 2022: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अमरनाथ की गुफा ही वह स्थान है जहां भोलेनाथ ने पार्वती को अमर होने के गुप्त रहस्य बताए थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Amarnath Yatra 2022 :  आज से पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा शुरू हो चुकी है। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रीअमरनाथ की पवित्र गुफा (अनंतनाग)में वैदिक मंत्रोच्चारण और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच प्रथम पूजा की गई। गुफा में हिमलिंग स्वरूप बाबा बर्फानी पूरे आकार में विराजमान होकर दर्शन दे रहे हैं। प्रथम पूजा यात्रा की पारंपरिक शुरुआत का प्रतीक है। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन संपन्न होगी। पुराणों में वर्णित है कि एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव से पूछा,कि आप अजर-अमर हैं और मुझे हर जन्म के बाद नए स्वरूप में आकर फिर से वर्षों की कठोर तपस्या के बाद आपको प्राप्त करना होता है और आपके कंठ में पड़ी यह नरमुण्ड माला तथा आपके अमर होने का रहस्य क्या है? भगवान शिव ने माता पार्वती से एकांत और गुप्त स्थान पर अमर कथा सुनने को कहा जिससे कि अमर कथा कोई अन्य जीव ना सुन पाए क्योंकि जो कोई भी इस अमर कथा को सुन लेता है वह अमर हो जाता। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अमरनाथ की गुफा ही वह स्थान है जहां भोलेनाथ ने पार्वती को अमर होने के गुप्त रहस्य बताए थे।

विज्ञापन


यहां सुनाई अमर कथा
अमर कथा सुनाने के लिए शर्त यह थी कि कोई अन्य प्राणी या कोई भी जीव इस कथा को न सुन सके। इसलिए महादेव ने सबसे पहले अपने वाहन नंदी को पहलगांव में छोड़ा,यही वह जगह है जहां से अमरनाथ की यात्रा शुरू होती है। यहां से थोड़ा आगे चलने पर शिवजी ने अपने शीश से चन्द्रमा को अलग किया,इसलिए यह स्थान चन्दनबाड़ी कहलाया। इसके बाद गंगाजी को पंचतरणी में और कंठ पर लिपटे हुए सर्पों को शेषनाग स्थान पर छोड़ दिया। श्री गणेशजी को उन्होने महागुणा पर्वत पर छोड़ दिया,इसके आगे महादेव ने पिस्सू नमक कीड़े को त्यागा था,इस जगह को पिस्सूघाटी कहा जाता है। इस प्रकार महादेव ने अपने इन अभिन्न अंगों (नंदी,गंगा,चन्द्रमा,शेषनाग,पिस्सू) को अपने से अलग कर माता पार्वती संग अत्यंत सुंदर गुफा में प्रवेश किया।
विज्ञापन


अमर हुआ कबूतरों का जोड़ा
गुफा में महादेव ने जीवन के उस गूढ रहस्यों की कथा शुरू कर दी। मान्यता है कि कथा सुनते-सुनते देवी पार्वती को नींद आ गई थी। उस समय वो कथा वहां दो सफेद कबूतर सुन रहे थे। जब कथा समाप्त हुई और भगवान शिव का ध्यान माता पार्वती पर गया तो उन्होंने पार्वती जी को सोया हुआ पाया। तब महादेव की दिव्य दृष्टि उन दोनों कबूतरों पर पड़ी। इसे देखते ही शिवजी को उन पर क्रोध आ गया। फिर दोनों कबूतर महादेव के पास आकार बोले कि हमने आपकी अमर कथा सुनी है,यदि आप हमें मार देंगे तो आपकी कथा झूठी हो जाएगी। कहते हैं कि इस पर महादेव ने उन कबूतरों को वर दिया कि वो सदैव उस स्थान पर शिव और पार्वती के प्रतीक के रूप में रहेंगे। बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले भक्तों को आज भी उन कबूतरों के दर्शन हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed