फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   achaleshwar mahadev temple where worshiped thumb of lord shiva

एक ऐसा मंदिर जहां होती है महादेव के अंगूठे की पूजा,  जानें क्या है यहां का रहस्य

Mon, 17 Apr 2017 12:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 17 Apr 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
achaleshwar mahadev temple where worshiped thumb of lord shiva
अचलेश्वर महादेव मंदिर

आपने अभी यही भगवान शिव के मंदिर में उनके शिवलिंग या मूर्ति कह पूजा होती हुई देखी होगी, लेकिन देश में उनका एक ऐसा भी मंदिर है जहां ना तो उनके शिवलिंग की पूजा होती है और ना ही उनकी मूर्ति की। इस मंदिर में भगवान शिव के अंगूठे की पूजा की जाती हैं और ये मंदिर है राजस्थान के सिरोही जिले में माउंट आबू के पास। हिल स्टेशन माउंट आबू में भगवान शिव के कई प्राचीन मंदिर है, जिस कारण से इसे अर्द्धकाशी नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- घर में रखी इन चीजों के कारण कभी नहीं आती लक्ष्मी
विज्ञापन


महादेव के अंगूठे पर टिका है पर्वत

माउंट आबू से करीब 11 किमी दूर अचलगढ़ की पहाडि़यों पर स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर में महादेव के अंगूठे की पूजा की जाती है।  माना जाता है कि यहां स्थित पर्वत भगवान शिव के अंगूठे पर टिका हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

achaleshwar mahadev temple where worshiped thumb of lord shiva
अचलेश्वर महादेव मंदिर

कभी नहीं भरता गड्डा

यहां पर भगवान के अंगूठे के नीचे प्राकृतिक रूप से बना हुआ एक गड्डा है। इस गड्डे में चाहे कितना भी पानी डालें, लेकिन यह कभी नहीं भरता। इसमें चढ़ाया गया पानी कहां जाता है, आज तक एक रहस्य बना हुआ है।

य​ह भी पढ़ें- हादसों की संभावनाओं को कम कर देती है कार में रखी यह छोटी सी चीज, आजमा कर देखें

धर्मकांटे के नीचे शासक लेते थे शपथ

इस मंदिर के बाईं ओर दो कलात्मक खंभों पर धर्मकांटा बना हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि इस क्षेत्र के शासक राजसिंहासन पर बैठने से पहले मंदिर में आर्शीवाद लेते थे और फिर इसी धर्मकांटा के नीचे जनता के सामने न्याय की शपथ लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed