फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   unwavering determination more important than Huge property

आपके लिए भी रोटी कपड़ा और मकान से जरूरी है यह चीज

Thu, 21 Jan 2016 03:32 PM IST
- सुन च्वांग
- सुन च्वांग Updated Thu, 21 Jan 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
unwavering determination more important than Huge property

मार्टिन और क्रिस, दोनों अपनी रक्षा करते हुए टीले की चोटी पर चढ़ गए। चारों ओर काले-काले बादल घिरे हुए थे। मूसलाधार वर्षा हो रही थी। टीले के नीचे ह्वांग-हो नदी का तेज प्रवाह था और सभी दिशाओं में पानी-ही-पानी नजर आता था।

विज्ञापन


दोनों टीले के शिखर पर खड़े थे। मार्टिन चीनी सेना की वर्दी पहने हुए था, और भीगता हुआ भी सावधान मुद्रा में खड़ा था। क्रिस ने एक बड़ी-सी खाकी बरसाती में अपना शरीर लपेट रखा था। उसके शरीर पर कोई भी आभूषण नहीं दिख पड़ते थे। उसने कहा, मार्टिन, तुम्हें भी अपना घर डुबो देना होगा। मेड़ काट देना, नदी स्वयं भर आएगी।
विज्ञापन


मार्टिन कुछ देर चुप रहा। फिर बोला, क्रिस, क्या इसके अतिरिक्त और कोई उपाय नहीं है?

क्रिस ने चौंककर कहा, औरों के भी तो घर थे, उन लोगों ने भी तो अपने घर बचाए!

इस पर मार्टिन ने तपाक से कहा, वे किसान थे। मैं सैनिक हूं। शायद अपने घर की रक्षा कर सकूं।

क्रिस ने झुंझलाते हुए कहा, मार्टिन, तुम्हें क्या हो गया है? तुम अकेले क्या करोगे? हम सब यहां से चले जाएंगे। हमारे बलिदान का क्या होगा? हमने अपने घर केवल इसीलिए डुबो दिए हैं कि शत्रु को आश्रय न मिले। और तुम...?
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्टिन ने कहा, हां, मेरा घर इतना विशाल है कि उसमें समूचा गांव आकर रह सकता है। इसीलिए उसे डुबाना अधिक आवश्यक है। संपत्ति का इतना मोह क्रांति के मार्ग में बाधक है। यह सुनकर क्रिस को भी अचानक बोध हुआ। रोटी, कपड़ा, आश्रय आदि सब कुछ एक हद तक जरूरी है, लेकिन अदम्य और अटूट संकल्प सबसे ज्यादा जरूरी है। मार्टिन और क्रिस ने एक दूसरे की बात सुनी और दोनों टीले से उतरने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed