फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   True faith requires a dedication, not counting

एक बार का जप ही काफी है, हजार बार जपने की जरुरत नहीं

Thu, 25 Sep 2014 11:04 AM IST
विनोबा भावे
विनोबा भावे Updated Thu, 25 Sep 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
True faith requires a dedication, not counting

रामकीर्ति अपने गुरु कौशल गिरि के आश्रम में वर्षों तक रहे। गुरु से उन्होंने शास्त्र पढ़े और साधना की। एक दिन उन्होंने देखा कि गुरु नदी पार करते वक्त पानी पर चले आ रहे हैं। यह देखकर रामकीर्ति को बहुत हैरानी हुई। सोचा कि इस तरह की सिद्धि तो मेरे पास भी होनी चाहिए। आश्रम में मैं सबसे पुराना शिष्य हूं, ज्ञान-ध्यान में गुरु मुझे ही सबसे श्रेष्ठ मानते हैं, और इस आश्रम का उत्तराधिकारी भी मुझे ही होना है।

विज्ञापन


पढ़ें,नवरात्र में किस्मत चमकाएं, करें राशि के अनुसार मां की पूजा


यह सोचते हुए रामकीर्ति शाम के वक्त अपने गुरु के पास गए और बोले, आप तो बड़े चमत्कारी हैं। आपने यह शक्ति अब तक मुझसे क्यों छिपाए रखी? मुझे भी बताइए कि पानी पर आखिर किस प्रकार चला जाता है। गुरु ने कहा, उसमें कोई रहस्य नहीं है। बस भरोसा करने की बात है। श्रद्धा हो, तो सब कुछ संभव है। पानी पर चलने के लिए उसका नाम लेना ही काफी है, जिसके प्रति तुम भक्ति रखते हो।
विज्ञापन


पढ़ें,नवरात्र के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दर्शन कीजिए


रामकीर्ति अपने गुरु का नाम रटने लगे। नाम जपने के बाद उन्होंने पानी पर चलने की बात सोची, पर जैसे ही पानी में उतरे, डुबकी खा गए। बड़ी मुश्किल से बाहर आए। उन्हें अपने गुरु पर गुस्सा आया कि उन्होंने कोई गलत उपाय बता दिया। यह सोचकर फिर वह गुरु के पास पहुंचे और बोले, आपने तो मुझे धोखा दिया। मैंने कितनी ही बार आप का नाम जपा, फिर भी डुबकी खा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु ने कहा, कितनी बार नाम का जाप किया? शिष्य ने कहा, हजार से भी ऊपर। किनारे पर खड़े-खड़े भी किया। पानी पर उतरते समय भी करता रहा और डूबते-डूबते भी किया। गुरु ने कहा, बस तुम्हारे डूबने का यही कारण है। एक बार का जाप ही पर्याप्त था। सच्ची श्रद्धा गिनती नहीं, अपने ईष्ट के प्रति समर्पण मांगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed