फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   The real peace is in God

युवक के प्यार में पागल नगरवधू आम्रपाली ने यह क्या किया?

Thu, 03 Jul 2014 12:59 PM IST
ओशो
ओशो Updated Thu, 03 Jul 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
The real peace is in God

बुद्ध अपने एक प्रवास में वैशाली आए। कहते हैं कि उनके साथ दस हजार शिष्य भी थे। सभी शिष्य प्रतिदिन भिक्षा मांगने जाते थे। वैशाली में ही आम्रपाली का महल भी था। वह वैशाली की सबसे सुंदर स्त्री और नगरवधू थी। एक दिन उसके द्वार पर एक भिक्षुक आया। उस भिक्षुक को देखते ही वह उसके प्रेम में पड़ गई।

विज्ञापन


उसके पीछे-पीछे वह अपना दान स्वीकार करने का आग्रह करते हुए दौड़ी। भिक्षा देने के बाद उसने कहा, तीन दिन बाद वर्षाकाल प्रारंभ होनेवाला है। आप उस अवधि में मेरे महल में ही रहें। भिक्षु ने कहा कि मुझे तथागत अनुमति देंगे, तो मैं यहां रुक जाऊंगा। बाहर निकलने पर उसने अपने साथी भिक्षुओं से आम्रपाली के निवेदन के बारे में बताया।
विज्ञापन


पढ़ें,सुहाग की निशानी न बन जाए सुहाग का दुश्मन
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बुद्ध को यह वृत्तांत बढ़ा-चढ़ाकर सुनाया। बुद्ध ने कुछ नहीं कहा। युवक भिक्षु आया और उसने बुद्ध के चरण स्पर्श कर सारी बात बताई। बुद्ध ने उसे कुछ पल देखा और आम्रपाली के महल में रहने की अनुमति दे दी। तीन दिन बाद युवक भिक्षु आम्रपाली के महल में चला गया। अन्य भिक्षु नगर में उस भिक्षु के बारे में चल रही चर्चाएं सुनाने लगे।


पढ़ें,इस तरह आत्माएं हमसे संपर्क बना लेती हैं

बुद्ध ने कहा कि तुम सब अपनी चर्या का पालन करो। मुझे उस शिष्य पर विश्वास है। यदि उसका धर्म अटल है, तो आम्रपाली भी उससे प्रभावित हुए बिना नहीं रहेगी। बस चार महीनों तक प्रतीक्षा कर लो। भिक्षुओं को बुद्ध की बात पर विश्वास नहीं हुआ। लेकिन वे कुछ कर भी नहीं सकते थे।

चार महीने बाद युवक भिक्षु लौट आया। पीछे-पीछे आम्रपाली भी आ गई। उसने बुद्ध से भिक्षुणी संघ में प्रवेश देने की आज्ञा मांगी। उसने कहा कि मैंने भिक्षु को पाने के हर संभव प्रयास किए, पर मैं हार गई। उसके आचरण ने बता दिया कि आपके चरणों में ही सत्य और मुक्ति का मार्ग है। मैं अपनी संपदा संघ के लिए दान में देती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed