फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   the only source of peace

सुख-शांति के साधन का एकमात्र उपाय

Tue, 26 Nov 2013 08:17 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Tue, 26 Nov 2013 08:17 PM IST
विज्ञापन
the only source of peace

एक सद्गृहस्थ सेठ तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए। उनके अत्यंत करीबी मित्र ने उनसे कहा, भैया, तुम्हें जगह-जगह संत-महात्मा मिलेंगे। जो संत स्वयं शांत व संतुष्ट दिखाई दें, उनसे मेरे लिए शांति और प्रसन्नता ले आना।

विज्ञापन


सेठ जिस तीर्थ में पहुंचते, वहां देखते कि ज्यादातर साधु स्वयं अशांत हैं। वे तीर्थयात्रियों से अपेक्षा करते कि उन्हें भेंट किया जाए। ऐसे संत लोगों से कहा करते कि तीर्थ में किया गया दान हजारों गुना पुण्यदायक होता है।
विज्ञापन


तीर्थयात्रा के अंतिम चरण में सेठ को गंगा तट पर शांत मुद्रा में बैठे एक संत दिखाई दिए। उनके चेहरे पर मस्ती का भाव था। वह प्रार्थना में लीन थे। सेठ ने प्रणाम करने के बाद कहा, महाराज, मेरे एक मित्र ने कहा था कि किन्हीं पहुंचे हुए संत से शांति व प्रसन्नता प्रदान करने वाली औषधि लेते आना। मुझे केवल आप ही ऐसे संत मिले हैं, जिन्हें देखकर भरोसा हुआ है कि आप वह औषधि दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत कुटिया में गए और अंदर से लाकर एक कागज की पुड़िया सेठ को थमा दी और बोले, इसे खोलना नहीं और बंद पुड़िया मित्र को दे देना।

घर लौटकर सेठ ने पुड़िया मित्र को थमा दी। कुछ ही दिनों में उसने अनुभव किया कि मित्र के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आ गया है। तब सेठ ने पुड़िया की औषधि के बारे में मित्र ने पूछा। मित्र ने वह पुड़िया सेठ को थमा दी। उसमें लिखा था, संतोष और विवेक ही सुख-शांति के साधन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed