{"_id":"4c05a959239e4a5b9a5d5d4c442e71b0","slug":"story-prebirth-memory-paranormal-story-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्जन्म लेकर लौटा, कहा फाइनेंस कंपनी ने करवायी हत्या","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
पुनर्जन्म लेकर लौटा, कहा फाइनेंस कंपनी ने करवायी हत्या
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 01 Feb 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बारगी इस बात को सुनकर आप हैरान हो सकते हैं कि मरकर भी आत्मा को चैन न मिला। बेचैन आत्मा ने फिर से दूसरा जन्म लिया ताकि वह अपने हत्यारों के खिलाफ गवाही दे सके।
विज्ञापन
घटना पंजाब के फिरोजपुर जिले के अवोहर क्षेत्र का है। देवेन्द्र पाल बताते हैं कि यहां नौ साल पहले संतोष नामक एक युवक की हत्या हुई थी। हत्यारे निश्चिंत थे कि उनके गुनाह का भेद नहीं खुलेगा लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
संतोष ने राजस्थान के हनुमानगढ़ में दूसर जन्म लिया। माता-पिता ने इसका नाम अवतार रखा। अवतार जब सात साल का हुआ तो इसने अपने पूर्वजन्म के बारे में बताना शुरु किया।
विज्ञापन
अवतार के पिता सच्चाई जानने के लिए इसे अवोहर लेकर आए। यहां अवतार ने अपने पूर्व जन्म के घर और परिवार के सदस्यों को पहचान लिया। घर में संतोष की तस्वीर को देखकर इसने बताया कि यह तो मैं हूं।
परिवार के सदस्यों ने अवतार की असलियत जानने के लिए कुछ परीक्षाएं भी ली जिसमें अवतार सफल रहा। जब अवतार ने अपने मौत की बात बताई तो सभी हैरान रह गए। इसने कहा कि पैसों की लेन देन को लेकर फाइनेंस कंपनी के लोगों ने उसकी हत्या करवा दी थी। इसके बाद इसकी लाश को रेलवे की पटरी पर फेंक दिया गया था।
फाइनेंस कंपनी के खिलाफ कोर्ट में संतोष की हत्या का केस भी चल रहा था। और हत्या का तरीका वही माना जा रहा था जैसा अवतार ने बताया। अवतार ने फाइनेंस कंपनी के संचालकों के खिलाफ गवाही देने की बात भी कही।