फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   resolved to desist from enjoyment

ऎसे व्यक्ति को यमराज के हाथों से कोई बचा नहीं सकता

Tue, 31 Dec 2013 12:19 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Tue, 31 Dec 2013 12:19 PM IST
विज्ञापन
resolved to desist from enjoyment

भामंडल नामक राजा थे तो धर्मात्मा, पर अक्सर प्रमाद में ग्रस्त रहते थे। संत कहते, आप पूजा-उपासना करते हैं, शास्त्रों का अध्ययन करते हैं, यह अच्छी बात है, पर अपनी बढ़ी हुई आयु को देखते हुए राजकुमार को राज्य सौंपें और शेष जीवन आत्मोद्धार में लगाएं।

विज्ञापन


राजा उत्तर देते, महाराज, यदि मैंने राज्य त्याग दिया, तो मेरे वियोग में रानी जीवित नहीं रहेंगी और प्रजा का भी ठीक ढंग से पालन नहीं हो सकेगा। इसी आशंका से मैं यह दायित्व नहीं छोड़ना चाहता।
विज्ञापन


एक बार उनके गुरु महल में पधारे। उन्होंने शास्त्रों का उद्धरण देते हुए कहा, भामंडल, सुयोग्य राजकुमार राज्य संभालने लायक हो गया है। अब अपनी आयु को देखते हुए राज्य का दायित्व उसे सौंपो और भोग से विरत हो जाने का संकल्प लो। यदि ऐसा नहीं करोगे, तो भोगों के पाप के भागी बनोगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा ने अहंकार में आकर उत्तर दिया, गुरुदेव, मैंने यज्ञ और ध्यान के बल पर ऐसे पुण्य अर्जित कर लिए हैं कि भयंकर-से-भयंकर पापों को भी क्षण भर में भस्म कर डालूंगा।


गुरु यह सुनकर हतप्रभ हो उठे। उन्हें आभास हो गया कि राजा का अहंकार मृत्यु को खुला आमंत्रण दे रहा है। कुछ ही क्षण बाद तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली महल पर गिरी और राजा काल के गाल में समा गए। पद्मपुराण में कहा गया है कि सत्ता के मद में चूर होकर यम को चुनौती देने वाले को कोई शक्ति नहीं बचा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed