फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Resolved to become Matrisma

स्त्रियों के व्यवहार पर महात्मा बुद्ध ने यह क्या कहा...

Mon, 16 Dec 2013 12:23 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Mon, 16 Dec 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
Resolved to become Matrisma

सेठ अनाथपिंडक भगवान बुद्ध के परम स्नेहभाजन थे। वह अपने मन की तमाम बातें और वेदना निस्संकोच उनके समक्ष प्रस्तुत कर समाधान पाने की आशा रखते थे।

विज्ञापन


एक दिन अनाथपिंडक का उदास चेहरा देखकर तथागत ने उनसे पूछा, सेठ, किस समस्या के कारण चिंतित हो? उन्होंने बताया, नई बहू सुजाता के व्यवहार के कारण बहुत परेशान हूं। वह बात-बात में पति का अपमान करती है। हमारी अवज्ञा करती है, इसलिए परिवार में कलह होने लगी है। तथागत ने कहा, सुजाता को हमारे पास भेजना।
विज्ञापन


पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 दिसंबर तक मिलेगी कामयाबी या आएगी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजाता भगवान बुद्ध के सत्संग के लिए आई और उनके सामने बैठ गई। बुद्ध ने उससे कहा, बेटी, महिलाएं चार तरह की होती हैं- बोधिकसमा, चोरसमा, मातृसमा और भगिनीसमा। तुम इनमें से किस श्रेणी में आती हो?

सुजाता बोली, भगवन, मैं इनका तात्पर्य नहीं समझ पाई। बुद्ध ने फिर कहा, जो गृहिणी हमेशा क्रोध करती है, पति का अपमान करने को तत्पर रहती है, उसे शास्त्रों में बोधिकसमा कहा गया है। जो संपत्ति का सदुपयोग न करके उसे केवल अपने उपभोग में लाती है, उसे चोरसमा कहा गया है।

जो स्त्री परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सद्व्यवहार करती है, उसे मातृसमा कहा गया है। जो सभी से प्रिय भाई के समान व्यवहार करती है, वह भगिनीसमा कहलाती है।

बुद्ध के वचनों से सुजाता लज्जित हो गई उसका अभिमान को दूर कर दिया। उसने मातृसमा बनने का संकल्प ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed