फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   real stories on life after death

जब कफन में लिपटी लाश बोली, 'अरे मैं कहां हूं'

Sun, 06 Mar 2016 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
real stories on life after death
भूत

कोई लाश अचानक बोल पड़े, तो कोई भी डर कर बेहोश हो जाएगा। कुछ ऐसा ही हुआ गेल्सनकर्शन, जर्मनी में रहने वाले एक केयरटेकर के साथ।

विज्ञापन


यहां के रिटायरमेंट होम में रहने वाली एक 92 वर्षीय बीमार बुजुर्ग महिला को जब उसके केयरटेकर ने बिस्तर पर चुपचाप पड़ा देखा, तो उसे लगा कि उसकी सांस नहीं चल रही है। उसने तुरंत डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने बिना जांच किए उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद महिला को अंतिम संस्कार के लिए मन्सटरमैन फ्यूनरल पार्लर ले जाया गया। ताबूत के पास जब वह शख्स बैठा हुआ था, तो अचानक उसके अंदर से आवाज आई, ‘मैं कहां हूं’?
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना सुनते ही वह शख्स बेहोश हो गया। फ्यूनरल पार्लर के निदेशक ने जब कॉफिन का ढक्कन हटाया, तो देखा वह महिला जिंदा थी।

मरने के बाद जीवित हुए विलियम्स, बताए अनुभव

real stories on life after death
भूत

78 वर्षीय विलियम्स को लेक्जिंगटन में उनके घर में ही नब्ज़ नहीं चलने पर मृत घोषित किया गया। होम्स काउंटी के शव जांच विशेषज्ञ डेक्सटर हावर्ड ने बताया कि उन्होंने सामान्य तरीके से ही विलियम्स की जांच की थी। उन्हें विलियम्स जीवित होने का कोई संकेत नहीं मिला।

वॉल्टर विलियम्स नामक शख्स के शव को जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। विलियम्स को पॉर्टर ऐंड संस फ्यूनरल होम ले जाया गया। जब उनके शरीर पर लेप लगाने की तैयारी हो रही थी ठीक उसी वक्त उनके शरीर में हरकत होने लगी।

विलियम्स उठकर बैठ गए। यह अब कब तक जीवित रहेंग और इनके मृत्यु के समय के अनुभव कैसे थे। यह तो विलियम्स ने नहीं कहा है लेकिन इनके पुनर्जीवित होने से परिवार के लोग खुश हैं। यह घटना अमरीका के मिसीसिपी का है।

छह दिनों बाद वह ताबूत से उठकर बैठ गई

real stories on life after death
भूत

मामला चीन का है। यहां गुआंक्सी प्रांत में 95 वर्षीय एक महीला जिसका नाम ली जियूफैंग था। एक दिन अचानक ही इसकी सांस रुक गयी। शरीर में कोई हरकत भी नहीं रही।

ली के पोते ने दादी को मरा हुआ जानकर ताबूत में डाल दिया। लोगों के अंतिम दर्शन के लिए ताबूत को दफनाया नहीं गया था। छह दिनों बाद लोगों ने देखा कि ली अपने ताबूत पर बैठी हुई है।

पहले तो लोग ली की भूत समझकर डर गए लेकिन, बाद में पता चला वह भूत नहीं बल्कि जिंदा ली जियूफैंग थी।

मरने के 30 मिनट बाद हुआ जिंदा

real stories on life after death
भूत

यह घटना 2009 की है, विलकिंसन नाम के एक व्यक्ति को रॉयल प्रेस्टन अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

लेकिन 30 मिनट के बाद ही डॉक्टरों ने ये महसूस किया कि उसकी नब्ज चल रही है। विलकिंसन उठकर बैठ गया। सभी लोग इसके जीवित होने से खुश हो गए।

लेकिन महज दो दिनों बाद विलकिंसन शराब पीकर अचानक गिर पड़ा और फिर हमेशा के लिए सो गया। डॉक्टरों ने जांच में इस बात से इंकार किया कि इसकी मौत शराब पीने से हुई है। सभी जांच सामान्य थे, इसलिए सामान्य मृत्यु घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed