{"_id":"2a2fee09f73f05937110178eaafba45a","slug":"parapsychology-rebirth-memory-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सिपाही ने लिया लड़की के रुप में दूसरा जन्म","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
शहीद सिपाही ने लिया लड़की के रुप में दूसरा जन्म
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 18 Jan 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
पुनर्जन्म और मौत के बाद के जीवन पर हमेशा से मतभेद और विवाद रहा है। लेकिन समय-समय पर कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं जो सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या सच में पुनर्जन्म होता है।
विज्ञापन
ऐसी ही एक घटना है हरियाण के बरौदा गांव की जो सोनपत जिले में आता है। यहां एक 8 साल की लड़की को अपने पूर्व जन्म की घटना याद है। इस लड़की का नाम है सोनम।
विज्ञापन
चार साल की उम्र में ही इसे अपने पूर्वजन्म का ज्ञान हो गया था। इस लड़की का दावा है कि पूर्व जन्म में यह एक जवान था। जम्मू में दुश्मनों की गोली लगने से इनकी मृत्यु हो गयी थी। बाद में इनके शव को ट्रेन के नीचे फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
सोनम बताती हैं कि पूर्वजन्म में इनका नाम मुकेश था और कैथल के बत्ता गांव में इनका जन्म हुआ था। सोनम की बात को जांचने के लिए इन्हें बत्ता गांव लाया गया।
गांव की सरहद में आते ही इन्होंने अपने पूर्वजन्म के घर की राह पकड़ ली और अपने पूर्वजन्म की मां से जाकर लिपट गई। सोनम ने अपने पूर्वजन्म के रिश्तेदारों और दोस्तों को भी पहचान लिया। गांव के लोग इस घटना को सुखद आश्चर्य के रुप में देखते हैं।