फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Mother become Motivater of brave son

कहती है यह कहानी, हर वीर सिपाही के पीछे है एक मजबूत कलेजे वाली मां

Fri, 15 Jan 2016 06:29 AM IST
-शिवाजी भावे
-शिवाजी भावे Updated Fri, 15 Jan 2016 06:29 AM IST
विज्ञापन
Mother become Motivater of brave son

बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला से उनकी मां पूछ रही थी, बेटा! यदि तुम्हारा कोई शत्रु तलवार लेकर मेरी ही गरदन काटने आ जाए, तो तुम क्या करोगे?’ यह सुनकर सिराज को अटपटा लगा। आवेश में भरकर उसने कहा, मां आज ऐसी अनहोनी बात क्यों पूछ रही हो?

विज्ञापन


भले ही मेरा अंग्रेजों से युद्ध चल रहा हो, पर आपने तो किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा है। आप पर हाथ उठाने का यदि किसी ने प्रयास किया, तो उसका हाथ ही अलग कर दूंगा, फिर उसे मौत के घाट भी उतारा जाएगा।
विज्ञापन


मां जैसे सिराजुद्दौला की परीक्षा लेना चाह रही थी, वह बोली, लेकिन यह भी तो संभव है कि दुश्मन संख्या और शक्ति में तुमसे ज्यादा हो?

नहीं मां! ऐसी बात नहीं। मैं समझ नहीं पा रहा कि आज आपको मेरी शक्ति पर संदेह क्यों हो रहा है? मुझे संकट में देखकर मीर जाफर ने अवश्य मेरे विरुद्ध षड्यंत्र कर दिया है। और मुझे परास्त करना चाहता है, पर मैं आपकी ओर से जरा भी उदासीन नहीं हूं। विश्वास रखो मां! वह मुझसे कितना ही शक्तिशाली शत्रु क्यों न हो, पर मैं उसे मौत के घाट उतारूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनकर मां को संतोष हुआ। उसने कहा, बेटा सिराज! मैं तुम्हें कई दिनों से निराश देख रही हूं। मीर जाफर के षड्यंत्र से तुम्हारे हौसले पस्त हो गए हैं। तुम्हारी मातृभूमि पर शत्रु हथियार उठाए खड़ा है। वह मातृभूमि अकेले तुम्हारी ही नहीं, मुझ जैसी सैकड़ों माताओं की भी है।


मां की बात बेटे को चुभ गई। वह मां का आशय समझ चुका था। शत्रुओं को पछाड़ने के लिए वह आतुर हो उठा। अब वह एक क्षण की भी देर नहीं करना चाहता था। वह उठा और तुरंत बाहर निकल गया। उसका कवच ही उसके शव का आवरण बना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed