फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Maze is nothing than fun

जब पूर्वजन्म के प्रेमी ने बेटे के रुप में जन्म लिया

Fri, 21 Nov 2014 12:10 PM IST
ओशो शैलेंद्र
ओशो शैलेंद्र Updated Fri, 21 Nov 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
Maze is nothing than fun

जरा एक दृश्य की कल्पना कीजिए कि एक व्यक्ति गोद में अपने बेटे को बिठाए हुए है और घर के पीछे के तालाब से पकड़ी गई मछली खा रहा है। पास ही फेंके गए मछली के कांटे को खाने एक कुत्ता वहां आ पहुंचा है, जिसे वह व्यक्ति लात मारकर वहां से भगाने की चेष्टा कर रहा है। आप कहेंगे कि इसमें अनोखी बात क्या हुई। किंतु गौतम बुद्ध के शिष्य शारिपुत्र ने इस पर कुछ ऐसी टिप्पणी की-

विज्ञापन


'वह अपने पिता का मांस खा रहा है और अपनी मां को लात मारकर वहां से भगा रहा है। अपने जिस शत्रु की उसने हत्या की थी, उसे ही आज गोद में बिठा कर झुला रहा है। एक पत्नी अपने ही पति की हड्डियों को चबा रही है। यह संसार एक तमाशा है।'
विज्ञापन


हुआ यों था कि इस व्यक्ति के पिता की मृत्यु हो चुकी थी। अपने अगले जन्म में वह पास ही के तालाब में मछली के रूप में उत्पन्न हुआ, जिसे वह व्यक्ति मारकर खा रहा था। उस व्यक्ति की मां की भी मृत्यु हो चुकी थी। मगर उसे अपने घर से बहुत लगाव था, इसलिए वह महिला इस जन्म में इसी व्यक्ति के कुत्ते के रूप में जन्मी थी, और वह मछली के कांटे के रूप में अपने पति की हड्डियों को ही खा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस व्यक्ति ने कभी एक अन्य व्यक्ति की हत्या की थी। मरने वाले का अपराध यह था कि उसने इस व्यक्ति की पत्नी के साथ दुराचार किया था। इस व्यक्ति की पत्नी के प्रति मृतक की आसक्ति इतनी ज्यादा थी कि उसका पुनर्जन्म उसी महिला के पुत्र के रूप में हुआ।


पूर्वजन्म की स्मृति इस तरह की कई सच्चाइयों से साक्षात कराती है। उस साक्षात्कार के बाद भी इस दुनिया के भौतिक सुखों में जो पूरा जीवन उलझा रहे, उसे तत्वदर्शी तो कतई नहीं कह सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed