फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Love is the GOD

जब उसने पूछा, क्या तुमने कभी किसी से प्रेम किया है?

Tue, 07 Jan 2014 10:35 AM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Tue, 07 Jan 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
Love is the GOD

सभी धर्मों के पहुंचे हुए संत-महात्माओं ने प्रेम को ही भगवान का साक्षात स्वरूप माना है। देवर्षि नारद भक्ति सूत्र में कहते हैं-अनिर्वचनीयं प्रेमस्वरूपम् अर्थात भगवान साक्षात प्रेमस्वरूप हैं। स्वामी रामतीर्थ से एक जिज्ञासु ने प्रश्न किया कि भगवान के दर्शन और अनुभूति के क्या उपाय हैं?

विज्ञापन


रामतीर्थ जी ने पूछा, क्या तुमने कभी किसी से प्रेम किया है? उसने कहा, मैंने शुरू से संसार एवं सांसारिक लोगों से, यहां तक कि अपने से भी कभी प्रेम नहीं किया। रामतीर्थ ने जवाब दिया, तुम जैसा व्यक्ति प्रेमस्वरूप भगवान के दर्शन कैसे कर सकता है?
विज्ञापन


वल्लभ संप्रदाय के आचार्य गोस्वामी गोकुलनाथ जी के पास एक व्यक्ति पहुंचा। उसने कहा, महाराज, मुझे गृहस्थ जीवन में कोई सार नजर नहीं आता। मैं आपकी शरण में आया हूं। मुझे भगवत्प्रेम की ओर उन्मुख करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोस्वामी जी ने पूछा, क्या गृहस्थ जीवन में रहते हुए किसी से राग-प्रेम की अनुभूति हुई है? उसने कहा, महाराज, देह, गेह, पत्नी, पुत्र, पौत्र-ये सभी स्वार्थी हैं। सांसारिक प्रेम रोग को मैं छलावा मानता हूं।


गोस्वामी जी ने कहा, हमारे संप्रदाय में प्रेम उत्पन्न करने का कोई साधन नहीं बताया गया है। हम तो यह मानते हैं कि मानव ही नहीं, प्रेम तो प्राणी मात्र, यहां तक कि जीव-जंतुओं के भी स्वभाव में होता है। संत-महात्मा केवल पहले से विद्यमान प्रेम की धारा को भगवान की ओर मोड़ने का अभ्यास कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed