फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Life is dominant in death

मौत के मुंह से लौटकर आए इस व्यक्ति की कहानी से दुनिया हैरान है

Tue, 19 Jan 2016 03:17 PM IST
-रामचरण महेंद्र
-रामचरण महेंद्र Updated Tue, 19 Jan 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
Life is dominant in death

इटली के एक प्रमुख शहर गिएरुपे में बारूद के एक कारखाने में फिनोज पी वेग नामक फोरमैन काम करता था। उस कारखाने में बारूद के मिश्रण से धातुओं की परतों में छेद करने का काम होता था। फिनोज पी वेग के साथ एक विचित्र दुर्घटना घटी। हुआ यह कि वह सुराख करने के एक बरमे के पास काम कर रहा था।

विज्ञापन


अचानक न जाने क्या गड़बड़ी आई कि मशीन से एक भारी धमाके के साथ बरमा निकल कर उचटा और उसके मस्तिष्क को बेधता हुआ निकल गया। आस-पास के कर्मचारियों को लगा कि वेग के परखच्चे उड़ गए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें,पत्नी में हों यह 5 गुण तो समझ लीजिए पति हैं भाग्यशाली


वह झटके से नीचे गिरा और ऐंठ गया। फिर भी आश्चर्य था कि उसमें जान बाकी थी। उसे कारखाने से करीब एक मील दूर स्थित अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सकों ने उसका परीक्षण किया और मुख्य चिकित्साधिकारी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि घायल को किसी भी हालत में बचाया नहीं जा सकेगा। फिर भी चिकित्सकों ने साधारण मरहम पट्टी कर दी। लेकिन चमत्कार-सा हुआ कि उसी दिन वेग की बेहोशी टूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,इन 10 गलतियों से उम्र कम कर देते हैं यमराज, देखिए आप तो नहीं कर रहे?


उसका खून बहना बंद नहीं हुआ था, फिर भी रात दस बजे वह बातें करने लगा। इसके बाद तो डॉक्टरों में भी वेग के जीवित बच जाने की आशा जगी। वह तेजी से अच्छा होने लगा और तीन माह तक अस्पताल में रहने के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से घर आ गया।

अस्पताल के अधिकारियों ने जो रिपोर्ट तैयार की, वह मूर्धन्य चिकित्सकों के लिए आज भी अध्ययन और आश्चर्य का विषय बनी हुई है। वेग की टूटी हुई खोपड़ी के अस्थि खंड तथा उससे संबंधित पदार्थ व कागजात हार्वर्ड मेडिकल कॉलेज, ब्रुकलिन के संग्रहालय में सुरक्षित रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed