फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Just try for good changes

चमत्कारी मृग ने किया वह काम बच गई सबकी जान

Wed, 09 Jul 2014 11:06 AM IST
जातक कथाएं
जातक कथाएं Updated Wed, 09 Jul 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
Just try for good changes

कोसल का राजा ब्रह्मदत्त प्रायः शिकार पर जाता था। उसके साथ कुछ सैनिक टुकड़ियां और अधिकारी भी होते। एक दिन की बात है। वन्य जंतुओं और पक्षियों के संहार से नंदीय नाम के मृग को बड़ा कष्ट हुआ। उसने मृगों की एक सभा बुलाई। सबने निर्णय किया कि एक मृग प्रतिदिन राजा से मिलने स्वयं चला जाए। इससे वन्य मृग और पक्षियों का भयंकर संहार रुक जाएगा। वन में शांति भी बनी रहेगी। राजा ने भी यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


पढ़ें,भला क्यों जान जोखिम में डालकर इन शिवलिंग के दर्शन करने आते हैं श्रद्घालु
विज्ञापन


बहुत दिनों के बाद नंदीय की बारी आई। पर उसके शांत और सौम्यभाव ने राजा का मन बदल दिया। वह उसके अस्वाभाविक चरित्र से इतना प्रभावित हुआ कि उसके धनुष-बाण हाथ में ही रह गए। उनका उपयोग न कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदीय बोला,‘राजन्! तुम मुझे मारते क्यों नहीं?’ राजा ने कहा-‘मृग! तुममें बहुत से दिव्य गुण हैं, तुम धर्मात्मा हो; मैं तुम्हें नहीं मार सकता। मैं तुम्हें पूर्ण आयु के उपभोग का सौभाग्य प्रदान करता हूं।’


पढें, गर्भाधान के समय रखें इन बातों का ध्यान


राजन! क्या तुम बाकी मृगों को भी इसी प्रकार अभयदान दे सकते हो?’ मृग बोला। इस पर राजा ने कहा, ‘मैं अवश्य कर दूंगा।’ नंदीय मृग ने फिर कहा ‘और क्या तुम इन हवा में उड़ने वाले पक्षियों तथा जल में रहने वाली मछलियों को भी इस प्रकार का आश्वासन नहीं दे सकते?’ राजा ने फिर हामी भर दी।

राजधानी लौटने तक वह नंदीय के हृदय और साहस का स्मरण करता रहा। उसकी सदाशयता और करुणा ने भी उसे प्रभावित किया। और राजधानी पहुंचने तक तो उसने पाया कि उसका मन पूरी तरह बदल चुका है। उसने राज्य में घोषणा करा दी कि अब से सभी वन्य जंतुओं, पक्षी एवं जलचरों को अभय-दान दिया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति इनकी हिंसा न करे। यह नंदीय मृग बुद्ध के पिछले सौ अवतारों में एक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed