फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   incident of before birth

धरती पर जन्म लेने से पहले की यह घटना चौंका देगी आपको

Mon, 08 Jun 2015 01:26 PM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
incident of before birth

आपने कई बार ऐसी खबरें पढ़ी होगी कि किसी को अपने पूर्वजन्म की बातें याद हैं। कोई आदमी मरने के बाद वापस जीवित हो जाता है और उनके मरने के समय के अनुभवों को भी पढ़ा होगा।

विज्ञापन


लेकिन यह घटना आपने आप में आश्चर्यजनक है कि किसी व्यक्ति को आपने जन्म के समय की वह घटना याद हो कि उसके धरती पर जन्म लेने से पहले परलोक में उसके था क्या हो रहा था।
विज्ञापन


वह व्यक्ति कौन हैं और कौन सी जगह है?

incident of before birth

माइकल मैक्यूरी उस व्यक्ति का नाम है जिसने बताया है कि उसके धरती पर आने से पहले परलोक में उसके साथ क्या हो रहा था। इन्होंने बताया है कि वह एक ऐसे स्थान पर था जहां हर तरफ अंधेरा था। उसने देखा उसके दाईं ओर एक व्यक्ति था। इसके साथ ही एक बुजुर्ग व्यक्ति भी थे जो सभी का मार्गदर्शन कर रहे थे।

उसने अंधेरे में देखा कि उसके पीछे काफी सारे लोग खड़े हैं। इसके बाद उसने सामने धरती की ओर देखा जहां एक दंपत्ति खड़े थे। इन्हें देखकर माइकल ने बुजुर्ग व्यक्ति से सवाल किया कि वह व्यक्ति कौन हैं और कौन सी जगह है।

अब तुम्हारे धरती पर जाने का समय आ गया है

incident of before birth

बुजुर्ग ने बताया कि वह धरती है और वह दंपत्ति तुम्हारे होने वाले माता-पिता हैं। बुजुर्ग ने यह भी बताया कि अब तुम्हारे धरती पर जाने का समय आ गया है। तुम्हारे पीछे जो लोग खड़े दिख रहे हैं वह ऐसी आत्मा हैं जो धरती पर जाने वाले हैं लेकिन वह अभी इसके लिए पूरी तरह तैयार नहीं हुए हैं।

इसके कुछ समय बाद माइकल ने देखा कि वह बुजुर्ग उसके सामने से गायब हो गया और वह एक अस्पताल में एक बच्चे रुप में लेटा हुआ है। माइकल ने आंखें खोली तो देखा उसके सामने वही दंपत्ति खड़े हैं जिन्हें वह कुछ समय पहले देख चुका है। वह उसके माता-पिता थे।

विज्ञापन

मुझे धरती पर लाने वालों में एक वह भी थे

incident of before birth

इस घटना का उल्लेख पारानार्मल अबाउट डॉट कॉम में किया गया है। इस वेवसाइट पर एक अन्य रोचक घटना को उल्लेख किया गया है। इसमें एक ऐसे बच्चे का उल्लेख किया गया है जो तीन साल का है और उसे उसकी मां सोते समय कहानी सुना रही है।

उसी समय वह एक ऐसे व्यक्ति का नाम लेता है जिनकी मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी थी। जब मां बच्चे से पूछती है कि तुम्हें उस व्यक्ति के बारे में किसने बताया तो बच्चे का जवाब होता है कि मुझे धरती पर लाने वालों में एक वह भी थे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed