फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   importance of Geeta

साधु ने कैसे देखा गीता का उपदेश देते हुए भगवान श्री कृष्ण को?

Tue, 02 Dec 2014 12:05 PM IST
स्वामी रामसुखदास
स्वामी रामसुखदास Updated Tue, 02 Dec 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
importance of Geeta

स्वामी रामकृष्ण परमहंस के साथ एक शिष्य गंगा किनारे टहल रहे थे। उस शिष्य ने परमहंस से भगवत गीता के दर्शन और योग मार्ग पर चर्चा छेड़ी। स्वभाविक ही चर्चा गीता के ज्ञान पर केंद्रित थी। यह भी कि भगवान की वाणी और अर्जुन जैसे शिष्य की उपस्थिति में इस उपदेश का क्या महत्व है? परमहंस उस शिष्य के गहन विचारों पर हां...हूं... करते जा रहे थे।

विज्ञापन


पढ़ें,शादी के समय अग्नि के चारों तरफ फेरे क्यों लिए जाते हैं?


अचानक उन्होंने घाट की पेड़ियों पर बैठे एक साधु की ओर इशारा किया। वह साधु अपने सामने श्रीकृष्ण का एक चित्र सजाए हुए था। और सामने कोई पुस्तक रखी हुई थी। शायद वह गीता की प्रति ही थी। साधु उस पुस्तक को लेकर श्रीकृष्ण के चित्र को एकटक देखता जा रहा था। और उसकी आंखों से अश्रुधार बह रही थी। परमहंस ने पूछा, बाबा यह क्या कर रहे हो। आंखों में आंसू क्यों भर आए?
विज्ञापन


पढ़ें,जानिए, दिसंबर महीने के पहले सप्ताह का अपना राशिफल


उस साधु ने कहा, गीता का श्रवण कर रहा हूं। सुनते ही परमहंस के साथ आए शिष्य ने कहा, पर यहां तो पढ़ने वाला कोई नहीं है बाबा। आप किसको सुन रहे हैं? साधु चुप रहा और आनंद-अश्रु बहाता हुआ उस चित्र की ओर ही देखता रहा। परमहंस ने उस शिष्य की ओर इशारा किया, जैसे कह रहे हों कि उसी बात को दोबारा कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस शिष्य ने साधु से फिर पूछा। इस बार साधु ने कहा, बोलो मत, देखो। यह सामने अर्जुन युद्ध के मैदान में सब हथियार फेंककर खड़े हैं। भगवान उन्हें गीता का उपदेश दे रहे हैं। तुम्हें दिख नहीं रहा क्या?


वह शिष्य चकित रह गया। परमहंस की ओर देखने लगा। तब उन्होंने कहा, गीता का वास्तविक पाठ और श्रवण तो यहां हो रहा है। तुम कितनी ही पोथियां पढ़ लो, उससे क्या। मुख्य बात गीता में इतना डूब जाना है कि उस समय के सारे दृश्य साकार हो उठें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed