फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   great thought on hunger

भूखे व्यक्ति को भोजन कराने का पुण्य

Mon, 18 Nov 2013 01:39 PM IST
शिव कुमार गोयल
शिव कुमार गोयल Updated Mon, 18 Nov 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
great thought on hunger

बौद्ध साधक हुआंग पो एकांत में साधना किया करते थे। कई बार भिक्षा मांगने

विज्ञापन
गांव न जा पाते, तो धरती खोदकर कंद-मूल निकाल लेते और उसी से अपनी क्षुधा शांत करते।

एक दिन भूख से व्याकुल संत हुआंग कंद की तलाश में जंगल पहुंचे। अचानक किसी ने पूछा, संत हुआंग पो का आश्रम कितनी दूर है? क्या मुझे वहां तक पहुंचा सकते हैं?

संत के मुख से निकला, क्या करोगे उस भूखे भिखारी व पागल से मिलकर। कहीं भूख मिटाने की जुगाड़ में लगा होगा वह। अजनबी ने कहा, आप ऐसे महान संत को पागल कहते हैं। मैं उनके दर्शन को लालायित हूं।

कंद मिलने के बाद संत उसे लेकर कुटिया तक गए। उसे ठंडा पानी पिलाया और बोले, कुछ देर प्रतीक्षा करो। फिर कंद खाने के बाद तृप्त होकर हुआंग पो विनम्रता से बोले, अब बताओ, क्या चाहते हो तुम मुझसे?

आगंतुक चकित हो उठा कि रूखा व्यवहार करने वाला व्यक्ति ही संत हुआंग पो हैं। उसने पूछा, उस समय आपकी वाणी में रूखापन था, लेकिन अब विनम्रता झलक रही है। यह अंतर क्यों?

संत ने कहा, वह भूख से व्याकुल एक भिक्षुक की भाषा थी और अब यह तृप्त व्यक्ति की वाणी है। संत ने उसे उपदेश देते हुए कहा, भूखे-प्यासे व्यक्ति को तृप्त करना ही सबसे बड़ा धर्म है। भूख से व्याकुल व्यक्ति वाणी का संयम खो बैठता है, इसके तुम प्रत्यक्षदर्शी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed