फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   god is the source of happiness

तब ऋषि मार्कण्डेय ने युधिष्ठिर को दिया अद्भुत ज्ञान

Mon, 20 Jan 2014 10:56 AM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Mon, 20 Jan 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
god is the source of happiness

महाराज युधिष्ठिर एक बार महर्षि मार्कण्डेय जी के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने महामुनि से प्रश्न किया, सर्वोत्तम धर्म और सर्वोत्तम ज्ञान क्या है? महर्षि ने बताया, आनृशंस्यं परो धर्मः क्षमा च परमं बलम्। आत्मज्ञानं परं ज्ञानं सत्यं व्रत परं व्रतम्। यानी क्रूरता का अभाव यानी दया सबसे महान धर्म है। क्षमा सबसे बड़ा बल है। सत्य सबसे उत्तम व्रत है और परमात्मा के तत्व का ज्ञान ही सर्वोत्तम ज्ञान है।

विज्ञापन


जो व्यक्ति सांसारिक वस्तुओं में सुख न खोजकर परमात्मा को ही सुख का स्रोत मानकर सत्कर्मों व भक्ति में लगा रहता है, वह न कभी दुखी होता है, और न ही निराश। अतः हृदय में दया व करुणा की भावना रखने वाला ही सबसे बड़ा धर्मात्मा है।
विज्ञापन


मुनि मार्कण्डेय युधिष्ठिर को उपदेश देते हुए कहते हैं, राजन, तुम सभी प्राणियों को भगवान का स्वरूप मानकर उन पर दया करो। जितेंद्रिय और प्रजा पालन में तत्पर रहकर धर्म का आचरण करो। यदि प्रमादवश तुमसे किसी के प्रति कोई अप्रिय व्यवहार हो गया, तो उसे अपने विनम्र व्यवहार से संतुष्ट कर दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहंकार को पतन का कारण बताते हुए मुनि आगे कहते हैं, मैं सबका स्वामी हूं-ऐसा अहंकार कभी पास न आने देना। अपने को स्वामी नहीं सेवक समझने से ही राजा का कल्याण होता है। जो व्यक्ति राग-द्वेष से मुक्त होकर सबके कल्याण की कामना करता है, उसके कल्याण के लिए स्वयं प्रभु भी तत्पर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed