फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   god in hungry man

जब उस भूखे व्यक्ति के रूप में भोजन करने आए भगवान

Tue, 17 Dec 2013 11:16 AM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Tue, 17 Dec 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
god in hungry man

दक्षिण भारत में तिरुविशनल्लूर अय्यावय्यर नामक एक निश्छल हृदय के विद्वान ब्राह्मण रहते थे। एक बार उनके पिता के श्राद्ध में ब्रह्मभोज की तैयारी हो रही थी। ब्राह्मण श्राद्ध-तर्पण कराने आने ही वाले थे कि अय्यावय्यर दूब (घास) लेने घर के पिछवाड़े गए। उन्होंने देखा कि वहां भूख से व्याकुल एक व्यक्ति खड़ा है।

विज्ञापन


अय्यावय्यर को देखते ही वह बोला, चार दिन से कुछ नहीं खाया है। भूख के कारण प्राण निकले जा रहे हैं। जूठा-बासी जैसा भी भोजन हो, देकर मेरे प्राण बचाओ। उसके करुणा भरे शब्द सुनकर अय्यावय्यर का हृदय द्रवित हो उठा। वह घर के अंदर गए और श्राद्ध की जो सामग्री पत्ते पर रखी थी, लाकर उस व्यक्ति को भेंट कर दी।
विज्ञापन


पुरोहित ने यह देखा, तो वह क्रोधित होकर बोला, पंडित होकर भी बिना भोग की सामग्री निम्न जाति के भिखारी को देकर तुमने घोर पाप किया है। अब तुम्हें प्रायश्चित करना पड़ेगा, तभी हम ब्राह्मण भोजन करेंगे। क्रोध-अभिमान में पगलाए पुरोहित ने श्राद्ध का भोजन करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी अचानक पुरोहित ने देखा कि भगवान आसन पर बैठे अय्यावय्यर को उपदेश दे रहे हैं, तुम्हारे पिता तुम्हारी करुणा भावना से प्रसन्न हैं। उन्होंने भोजन प्राप्त कर लिया है। यह देखकर पुरोहित अय्यावय्यर के चरणों में झुककर बोला, तुम धन्य हो, भूखे में भगवान के दर्शन करनेवाला ही सच्चा धर्मात्मा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed