यहां मौत के बाद होता है ऐसा हाल, आपकी रुह कांप जाएगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौत के बाद शरीर का क्या होता है यह देखने के लिए कभी भी मरकर गया हुआ आदमी लौटकर नहीं आता।
लेकिन अपने जीवन काल में कभी न कभी हर किसी को मृतक संस्कार देखना पड़ता है। लेकिन अगर आपने तिब्बत के मृतक संस्कार को देख लिया तो आपकी रुह कांप जाएगी।
मृतक शरीर के साथ होता है यह काम
यहां बौद्घ संप्रदाय को मानने वाले यह समझते हैं कि, शरीर एक बर्तन की तरह है और जब इस शरीर से आत्मा चली जाती है तो यह बर्तन खराब हो जाता है।
खराब बर्तन का मोह क्या। इसलिए मरने के बाद मृतक के शरीर को एक पहाड़ी पर ले जाया जाता है। यहां धूप-दीप से शरीर की पूजा की जाती है इसके बाद शरीर के कई टुकड़े कर दिए जाते हैं।
मृतक व्यक्ति के पाप कम हो जाते हैं
इन टुकड़ों को चील कौओं को खाने के लिए छोड़ दिया जाता है। माना जाता है कि चील कौओं के खाने से मृतक व्यक्ति के पाप कम हो जाते हैं।