फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   foreboding death

इन लोगों ने मरने से पहले ही बता दिया था कब मरने वाले हैं

Sat, 23 May 2015 01:51 PM IST
Updated Sat, 23 May 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
foreboding death

कहते हैं मौत बताकर नहीं आती है जब मौत आनी होती है दबे पांव आती है और जिसे ले जाना होता है उसे अपने साथ लेकर चली जाती है।

विज्ञापन


लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हुए हैं जिन्हें पहले ही पता चल गया था कि अब उनके जाने का समय हो गया है। इन्होंने मरने से पहले ही लोगों को बता दिया था कि अब मौत आने वाली है। जब मरे तो लोग हैरान रह गए।

इस पूर्व प्रधानमंत्री को पता था मौत आने वाली है

foreboding death

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपना अंतिम भाषण 30 अक्तूबर 1984 को उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में दिया था। इंदिरा गांधी ने कहा था कि मुझ पर कई बार हमले हो चुके हैं। मुझे मारने की हर संभव कोशिश की जा रही है। लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है कि मैं जीवित रहूं या मर जाऊं।

लेकिन अपनी अंतिम सांस तक देश की सेवा करती रहूंगी। मेरे खून का एक एक कतरा देश को मजबूत और शक्तिशाली बनाएगा। इस भाषण के ठीक एक दिन बाद यानी 31 अक्तूबर को इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब महात्मा गांधी ने कही यह बात

foreboding death

20 जनवरी 1948 के बाद महात्मा गांधी अपनी पौत्री मनु से कई बार 'हत्यारे की गोलियां या 'गोलियों की बौछार के बारे में बातें की थीं, जो बुराई की आशंका में नहीं वरना अपने सार्थक जीवन के अन्त के रूप में थी, जिसका आभास उन्हें हो चुका था।

अपनी मृत्यु से एक दिन पहले 29 जनवरी को उन्होंने मनु से कहा था, यदि कोई मुझे गोली मारे और मैं उस गोली को अपने खुले सीने पर बिना पीड़ा से कराहे ले लूं और मेरी जुबान पर राम का नाम हो, तभी तुम्हें कहना चाहिए कि मैं एक सच्चा महात्मा था।

30 जनवरी 1948 को वह घड़ी भी आ पहुंची, जब गांधीजी का पूर्वाभास सच होने वाला था। अपनी पौत्रियों मनु और आभा का सहारा लेकर वह प्रतिदिन होने वाली प्रार्थना सभा में पहुंचे।

अभी उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर लोगों को अभिवादन स्वीकार ही किया था कि एक नवयुवक ने मनु को झटका देकर और गांधीजी के आगे घुटनों के बल अभिवादन के अन्दाज में झुककर तीन गोलियां दाग दीं।

विज्ञापन

अब्राहम लिंकन ने की थी अपने मौत की भविष्यवाणी

foreboding death
अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को मारने की साजिश चल रही थी। इसी दौरान एक दिन लिंकन ने सपना देखा कि उनकी हत्या कर दी गई है।

लिंकन ने यह बात अपनी पत्नी को बताई। इस घटना के महज कुछ घंटे के बाद लिंकन की हत्या कर दी गई। और इनका पूर्वाभास सच साबित हुआ।

उसने कहा कल सूर्योदय से पहले वह मर चुका होगा

foreboding death

महान ज्योतिषी नस्त्रेदमस ने अपनी मृत्यु से पूर्व अपने मौत की घोषणा कर दी थी। 1 जुलाई1566 को जब एक पुरोहित उनसे मिलने आया तो नस्त्रेदमस ने उनसे अपने बारे में कहा कि 'वह कल सूर्योदय होने तक मर चुके होंगे।

कुछ ऐसी महान हस्तियां हैं जिन्हें मरने से पहले ही पता चल गया था कि मौत आने वाली है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed