{"_id":"5ea4fc14bddfe0489dc2f45eb5e06942","slug":"eyes-were-telling-that-they-knew-the-truth-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वह कौन था जिसे देखकर रवींद्रनाथ टैगोर घबरा जाते थे","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
वह कौन था जिसे देखकर रवींद्रनाथ टैगोर घबरा जाते थे
हजारी प्रसाद द्विवेदी
Updated Tue, 19 Aug 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर अक्सर दिव्यता, अस्तित्व, प्रकृति और सौंदर्य जैसे विषयों पर कहते-लिखते थे। हालांकि यह कहा जाता है कि शुरुआती दिनों में उन्हें इन विषयों का कोई अनुभव नहीं था। इसका भान उन्हें कैसे हुआ, इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है।
विज्ञापन
उनके पास एक बुजुर्ग व्यक्ति रहा करते थे। उनकी प्रवृत्ति अध्यात्म की ओर थी। जब भी टैगोर कहीं भाषण देने जाते, तो वह सज्जन भी पहुंच जाते और उन्हें देखते रहते। भाषण देते हुए टैगोर जब भी उनकी तरफ देखते, तो असहज हो जाते। असल में, वह सज्जन मौका मिलते ही टैगोर से सवाल करने लगते कि तुमने कह तो दिया, पर इस बारे में कुछ जानते भी हो।
विज्ञापन
पढ़ें,साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त तक
विज्ञापन
टैगोर महान कवि थे। जब वह कविता पढ़ते, तो ऐसा नहीं लगता था कि बिना अनुभव के उन्होंने कविताएं लिखी होंगी। फिर भी गुरुदेव की नजरें उस बुजुर्ग से मिलतीं, तो वह सकपका जाते। हालांकि धीरे-धीरे उनके भीतर भी इसे लेकर एक खोज जारी हो चुकी थी कि आखिर वह क्या है, जिसके बारे में वह मंचों से बातें तो करते हैं, लेकिन जानते नहीं।
पढ़ें,आखिर अब क्यों नहीं देवी देवता आकर दिखाते हैं ऐसे चमत्कार
एक दिन बारिश हुई और फिर रुक गई। टैगोर को नदी के किनारे सूर्यास्त देखना बहुत अच्छा लगता था। उस दिन भी वह सूर्यास्त देखने के लिए नदी किनारे जा रहे थे। रास्ते में जगह-जगह गड्ढे थे, जो पानी से भरे थे। टैगोर उन गढ्ढों से बचते हुए आगे बढ़ रहे थे।
तभी उनका ध्यान पानी से भरे एक गढ्ढे पर गया। उन्होंने देखा और जैसे सारा आकाश उनके सामने प्रतिबिंबित हो गया। उन्हें कुछ आंतरिक अनुभव हुआ और वह सीधे उस बुजुर्ग के घर गए। बुजुर्ग ने दरवाजा खोला और एक नजर टैगोर को देखा। फिर वह बोला, अब तुम जा सकते हो। तुम्हारी आंखें कह रही हैं कि तुम सच जान चुके हो।