साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सप्ताह की शुरूआत अच्छी होगी। सूचनाओं और विचारों का आदान प्रदान बढ़ेगा। आर्थिक तौर पर उन्नति के लिए नई विचार शैली अपनाकर आगे बढ़ेंगे। कठिन परिश्रम के बाद इस सप्ताह आप अच्छे परिणाम पाने की अपेक्षा रख सकते हैं।
छात्र वर्ग के लिए बहुत ही उत्साहवर्धक साबित होगी। अगर आप सरकारी कार्य के साथ जुड़े होंगे तो आप के ज्यादातर कार्य सरलता से सम्पूर्ण होने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं।
इस सप्ताह में आपके जीवन में एक या दो घटना ऐसी भी बनेंगी, जिससे आपको आश्चर्य हो सकता है। इस समय आप अधिक कार्य का बोझ उठाएंगे एवं सप्ताह अंत में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
वृषभ : रुकावटें दूर हो सकती हैं
इस सप्ताह में सूर्य स्वगृही होगा। सूर्य ऐसी स्थिति में हो, तो उसकी आराधना करने से विशेष फल मिल सकता है। सूर्य नारायण को सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में शुद्धजल एवं चुटकी भर सिंदूर और दो दाने अक्षत मिलाकर जल अर्पण करें।
जल अर्पण करते वक्त गायत्री मंत्र का पठन कर सकते हैं, वेदोक्त या पुराणोक्त मंत्र का भी पठन कर सकते हैं। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ इस माह कर सकते हैं।
आप अपने पर गर्व महसूस करेंगे, ऐसी संभावनाएं भी है। गणेशजी कहते हैं कि विदेश से संबंधित कार्यों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं।
मिथुन : सप्ताह आप के लिए अच्छा साबित होगा
इस सप्ताह आप साहसिक निर्णय ले पाएंगे। आर्थिक लाभ की भी उम्मीद रख सकते हैं। मित्रों द्वारा कई अच्छे काम होंगे। आने वाले माह में कोर्ट-कचहरी सम्बंधित कार्यों में विजय प्राप्त करने की संभावना बढ़ सकती है।
बुजुर्गों के साथ के मतभेद या विरोध से कुछ हद तक आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आर्थिक खर्च या ज्यादा पैसे व्यय हो जाए, ऐसी संभावना है। इसके बाद से सकारात्मकता बढ़ेगी।
किसी भी अवसर को ठुकराने से बचें। सप्ताह के अंत में व्यापार में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। कार्य के लिए उत्साह बढ़ेगा। सामान्य तौर पर यह सप्ताह आप के लिए अच्छा साबित होगा।
कर्कः चुनौतीपूर्ण कार्य करने पड़ सकते हैं
इस सप्ताह आपकी प्रकृति बहुत ही भावुक होने से आपका मन कोई पढ़ नहीं पाएगा। गलतफहमी की स्थिति खड़ी न हो, इसलिए स्पष्टीकरण करने की सलाह है। कार्यक्षेत्र के अनुरूप बाहर जाना पड़ सकता है।
छात्र वर्ग के लिए वर्तमान समय थोड़ी धीमी गति से चल रहा है, इसलिए स्टडी रूम में विद्याभ्यास के टेबल को इस तरह से रखें कि पढ़ते वक्त आपका मुँह उत्तर-पूर्व, पूर्व या उत्तर दिशा में रहे।
लंबे समय का आर्थिक आयोजन करना जरूरी है परंतु उसको अमल में लाने के लिए इस समय थोड़े ठहरें और इंतजार करें। आपको भी आने वाले सप्ताह में असंख्य चुनौतीपूर्ण कार्य करने पड़ सकते हैं।
सिंह : कार्यों में सफलता प्राप्त होगी
आपके गुस्से, क्रोध और अभिमान की मात्रा बढ़ सकती है। इसलिए गणेशजी ने आपको संयम, धीरज एवं हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं, क्योंकि इसी के द्वारा आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
इस समय अगर आप एक ठोस योजना के कार्य करते हैं तो मेहनत रंग लाएगी। इस समय जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लेना चाहिए। गणेशजी कह रहे हैं कि यह समय प्रार्थना करने का है।
योग, ध्यान, आध्यात्मिक पठन या जनसेवा के कार्य में रुचि लेने से आपको मानसिक स्थिरता और शांति मिलेगी, जिससे आपके प्रदर्शन पर सकारात्मक असर होगा। आप नई तकनीक को अपनाएंगे।
कन्या : लाभ होने की संभावना है
इस सप्ताह आप के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। गणेशजी आपको संतुलित व्यवहार रखने की सलाह देते हैं। धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा के पीछे खर्च करके संतोष महसूस होगा।
तबीयत में थकान, अनिच्छा और बेचैनी महसूस होगी। विदेश में बसते रिश्तेदारों या विदेश में व्यापारिक संपर्कों के समाचार मिलने से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा।
सप्ताह के दूसरे चरण में व्यावसायिक स्थल पर थोड़ा सावधान रहें एवं लंबी अवधि के निवेश का भी आयोजन करेंगे। सरकार तरफ से प्रत्यक्ष या परोक्ष तौर से लाभ होने की संभावना है। वसूली या व्यवसाय के काम से बाहर जाना पड़ सकता है।
तुला : सेहत का ध्यान रखें
गणेशजी के अनुसार सप्ताह प्रारंभ प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। आपके विचारो में उग्रता एवं अधिकार की भावना रहेगी। दांपत्यजीवन का सुख अच्छा मिलेगा। आर्थिक लाभ एवं प्रवास की संभावना है।
घर में मांगलिक प्रसंग की संभावना प्रबल होगी। किंतु 18 और 19 तारीख को आपको शत्रु से संभलकर रहना होगा। हो सके तो नए कार्य का प्रारंभ न करें।
इस समय अपने संवाद में स्पष्टता लेकर आएं, नहीं तो गलतफहमी होने का संदेह बना रहेगा, जो रिश्तों में कड़वाहट भर सकता है। ज्यादा खर्च आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। बौद्धिक और साहित्यक लोगों के साथ मुलाकात की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक : सप्ताह के अंत में भाग्य साथ देगा
सप्ताह के प्रारंभ में आपको नौकरी के स्थल पर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। वैसे देखा जाए तो व्यावसायिक दृष्टि से यह सप्ताह बेहतर है। इस समय सूर्य के अच्छे प्रभाव से वृश्चिक जातकों को लाभ प्राप्त होगा।
बौद्धिक कार्यों में व्यस्त होंगे। सरकारी कामकाज में आपको सफलता प्राप्त होगी। छोटे प्रवास की संभावना है। आप मौज मस्ती की प्रवृत्ति को प्रमुखता देते हुए परिवार या मित्रों के साथ घूमने का आयोजन करेंगे।
दाम्पंत्यजीवन का सुख प्राप्त होगा। साझेदारी में कामकाज करने वाले जातकों के लिए शुभ फलदायी समय कह सकते हैं। सप्ताह के अंत में भाग्य साथ देगा।
धनु : अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी
इस सप्ताह के प्रारंभ में गणेशजी आपको शारीरिक और मानसिक तंदुरस्ती बनाए रखने की सलाह देते हैं। आपको असफलता के बावजूद भी आगे बढ़ते रहना चाहिए। छात्रवर्ग के लिए प्रगति के योग हैं।
कुछ नया सीखने की आपको इच्छा होगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए प्रगतिकारक दौर कह सकते हैं। आप पर उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी।
आप इच्छित चतुराई और युक्तिपूर्वक मार्ग अपनाकर आत्मविश्वास के साथ मजबूती से आगे बढ़ेंगे। आपको भाग्य का साथ भी हासिल हो पाएगा।
सप्ताह के अंत में आप में धार्मिकता का प्रमाण अधिक हो सकता है एवं विभिन्न विद्याएं जानने की इच्छा होगी।
मकर : किसी पर गुस्सा न करें
इस सप्ताह से स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहना होगा। गंभीर बीमारी से ग्रस्त जातकों के लिए विशेष रूप से कठिन समय है। झगड़े की संभावना है। आप आध्यात्म की तरफ अधिक झुके रहेंगे।
हो सके तो मन से गलत विचारों को निकाल दें। आपके कार्य पूर्ण न होने पर किसी पर गुस्सा न करें। सरकार संबंधित कार्यों से जुड़े जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
वाहन सुख की संभावना भी है। विद्यार्थियों की प्रगति हो सकती है। संतान संबंधित समस्याओं का हल मिलने से मानसिक प्रसन्नता होगी। नौकरी में प्रगति के द्वार खुलेंगे। दोस्तों, सप्ताह का अंतिम दिन आपके लिए आनंद से भरा होगा।
कुंभ : निवेश लाभदायी साबित होगा
नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए सप्ताह की शुरूआत शुभ समय है। जन सम्पर्क, मीडिया, पत्र व्यवहार जैसे काम करने वाले जातकों को अनुकूलता रहेगी।
इस सप्ताह से आप आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, पिता, उच्च पद, यश, प्रतिष्ठा, ऊर्जा, स्वास्थ्य प्राप्त कर पाएंगे, अगर आपकी जन्म कुंडली में सूर्य बलवान है।
अगर सूर्य दूषित हुआ तो हीन भावना, हठ, अहंकार हावी रहेगा। बुरा समय नहीं है परंतु आपको आने वाले समय में सावधान रहना पड़ेगा।
आपमें संवेदनशीलता अधिक रहेगी। घर में आप गृहसज्जा में परिवर्तन करेंगे या नया फर्निचर खरीदेंगे। शेअर बाजार, लॉटरी, सट्टा जैसे क्षेत्र में निवेश लाभदायी साबित होगा।
मीन : कार्य ठीक तरह से पूरे कर सकेंगे
गणेशजी आपको स्वार्थी व्यवहार छोडकर दूसरों के बारे में सोचने की सलाह देते हैं। घर, परिवार या नौकरी व्यवसाय में समाधानकारी व्यवहार अपनाएँगे तो आपत्ति नहीं आएगी। आप नया कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे और उसकी शुरूआत भी कर सकते हैं।
परंतु दुविधायुक्त परिस्थिति के बीच महत्वपूर्ण निर्णय लेना टालें। निजी वजह से छोटी सी यात्रा का योग है। आपके विचारों में दृढ़ता रहेगी और आप कार्य ठीक तरह से पूरे कर सकेंगे।
आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। इस समय अच्छी विद्या प्राप्ति का मन होगा, लेकिन मनोरंजन के लिए आपका मन आकर्षित होने की वजह से एकाग्रता कम रहेगी।