{"_id":"f9b4a2ed73ad468b9b9acc2608530b12","slug":"death-experience-before-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत से पूर्व के यह अनुभव जानकर हैरान रह जाएंगे आप","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
मौत से पूर्व के यह अनुभव जानकर हैरान रह जाएंगे आप
राकेश झा/ टीम डिजिटल, दिल्ली
Updated Mon, 03 Feb 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसार का सबसे बड़ा रहस्य है मौत। और इससे भी बड़ा रहस्य है मौत के पहले के अनुभव। इस विषय पर कुछ ऐसे शोध हुए है जो बताते हैं कि मरने से पहले हर व्यक्ति को पता चल जाता है कि उसकी मौत की घड़ी आ पहुंची है।
विज्ञापन
इस रहस्य पर से सबसे पहले पर्दा उठाने का श्रेय अमेरिका की मनोचिकित्सक डॉ. एलिजाबेथ कुबलर-रॉस को जाता है। इन्होंने मौत के करीब पहुंचने वाले व्यक्तियों से उनके अनुभव और भावनाओं के बारे में पूछने का साहस किया।
विज्ञापन
इनके इस व्यवहार के कारण शिकागो के जिस अस्पताल में यह कार्यरत थी, काफी हंगामा हुआ। इसके बावजूद इन्होंने अपने खोज जारी रखे।
इन्होंने अपनी पुस्तक 'ऑन डेथ एंड डाइंग' में मौत के करीब पहुंच चुके लोगों के अनुभवों का जिक्र किया है। हाल के वर्षों में चिकित्सा विज्ञान में जिस तरह से प्रगति हुई उसमें हार्ट अटैक और दूसरे गंभीर रोगों से मौत के करीब पहुंच चुके लोगों को भी कई बार बचा लिया जाता है।
विज्ञापन
पढ़ें, इन लोगों ने मरने से पहले ही बता दिया था कब मरने वाले हैं
- मौत के मुंह से निकलकर वापस आने वाले लोग बताते हैं मौत के करीब जाने पर अचानक चेतना शून्य हो जाती है। स्वयं मरे हुए लोगों के बीच होने का एहसास होता है।
- परिवार में जिन लोगों की मौत हो चुकी है, उनके अपने आस-पास होने की अनुभूति होती है।
- जीवन में हुई घटनाएं किसी चलचित्र की तरह आंखों के सामने चल रही होती है। शरीर से बाहर हवा में तैरते हुए आसपास के क्षेत्र को देखने का अनुभव होता है।
- अंधेरे सुरंग से होते हुए किसी ऐसे स्थान पर पहुंचने का अनुभव होता है जहां सूर्य से भी तेज प्रकाश फैला हुआ है।