फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Caravan passes always pleasant paths

रात के अंधेरे में जिसे कंकड़ समझा था वो असल में हीरे थे

Mon, 08 Dec 2014 11:17 AM IST
अमीर अश्क
अमीर अश्क Updated Mon, 08 Dec 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
Caravan passes always pleasant paths

एक बार अरब लोगों का एक काफिला रेगिस्तान से होकर गुजर रहा था। दिन में आग बरसती, तो वे सुस्ताते और रात को थोड़ी ठंडक होने पर चल पड़ते। एक रात वे ऐसे इलाके से होकर गुजर रहे थे, जहां फरिश्तों का वास था। सुनसान अंधेरी रात में उन्हें उनकी आवाज सुनाई पड़ी। फरिश्ते सौदगरों से कुछ कहना चाह रहे थे। मगर क्या कह रहे थे, उस पर गौर किए बिना पहले तो लोग सहम गए, फिर कुछ समझ में आया, तो फरिश्तों की बातें सुनने लगे।

विज्ञापन


फरिश्तों ने उन्हें तसल्ली दी और कहा कि ये बातें मानोगे, तो भला होगा। सौदागरों ने उनकी बात मानने के लिए रजामंदी जताई। एक फरिश्ते ने उनसे कहा, रुको। वे सब रुक गए। दूसरी आवाज थी, झुको। वे झुक गए। तीसरा आदेश मिला, जमीन पर बिखरे कंकड़ बीनो और थैले भरकर चल पड़ो। उन्होंने वैसा ही किया।
विज्ञापन


उनका अंतिम निर्देश था, सुबह होने तक कहीं ठहरना मत। जब सूरज निकलेगा, तो तुम बहुत खुश होओगे, पर दुख भी कम न होगा। सौदागर शुरू में तो डरे, मगर फरिश्तों का कहा मानने के सिवा उनके पास कोई चारा भी न था। किसी प्रकार उन्होंने रात पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवेरा होते ही उन्होंने देखा कि उनकी जेबों में हीरे-मोती भरे थे। वे सचमुच बहुत सुखी हुए। पर जब यह ख्याल आया कि रात के समय इसका पता क्यों नहीं चला कि वे पत्थर नहीं, हीरे-मोती बटोर रहे हैं, तो दुखी भी कम नहीं हुए। उस क्षेत्र में हीरे की खदान थी, यह यदि पता चलता, तो ऊंटों का असबाब उड़ेलकर वे हीरों से बोरे भर सकते थे।

इसका अर्थ यह हुआ कि जिंदगी का कारवां हमेशा फरिश्तों के इलाके से गुजरता है, पर हम स्तब्ध, भयभीत, कुछ सुखी और बहुत दुखी होकर मंजिल पार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed