फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   But you're still carrying in her lap

भिक्षु ने युवती को गोद में उठाकर क्या पाप किया?

Tue, 16 Sep 2014 03:58 PM IST
ओशो
ओशो Updated Tue, 16 Sep 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
But you're still carrying in her lap

शाम के वक्त दो बौद्ध भिक्षु आश्रम लौट रहे थे। अभी-अभी बारिश हुई थी और रास्ते पर जगह-जगह पानी जमा हुआ था। चलते-चलते उन्होंने देखा कि एक खूबसूरत युवती किनारे खड़ी है, और बारिश की वजह से रास्ते के आर-पार हो रही पानी की तेज धार को पार करने की कोशिश कर रही है। वहां पानी अधिक भरा हुआ था और उस पार जाना आसान नहीं था। युवती को खड़ा देखकर बौद्ध भिक्षु रुके। कुछ पल इंतजार किया कि वह मदद के लिए कहे, लेकिन जब वह चुप रही, तो उन्होंने उचित समझा कि खुद ही जाकर उस युवती से पूछ लें।

विज्ञापन


पढ़ें, भूल कर भी मत जाना, इस बंगले में रहते हैं भूत
विज्ञापन


दोनों में से बड़ा बौद्ध भिक्षु उस युवती के पास गया। उससे सहयोग की पेशकश की। युवती ने बताया कि उसकी मां घर पर बीमार है और वह कुछ औषधियां लेकर जल्दी ही उनके पास पहुंचना चाहती है। मगर पानी अधिक होने की वजह से वह उस पार नहीं जा पा रही। यह वृत्तांत सुनकर उस बौद्ध भिक्षु ने युवती को गोद में उठाया और दूसरी ओर ले आया। वह युवती चुपचाप चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,साप्ताहिक राशिफल: 15 सितंबर से 21 सितंबर तक


दोनों भिक्षु भी अपने आश्रम आ गए। शाम में आश्रम के सभी भिक्षु मुख्य सभागार में ध्यान के लिए इकट्ठा हुए। एक घड़ी का ध्यान-अभ्यास पूरा हुआ। इसके बाद दिन भर के कृत्यों की समीक्षा शुरू हुई। सबने दिन भर की खास घटनाओं का जिक्र किया। लेकिन छोटे भिक्षु ने बारिश से भीगती युवती को उठाकर सड़क के उस पार ले जाने की घटना का जिक्र किया और कहा कि भिक्षु होने के नाते हमें किसी औरत को छूना नहीं चाहिए था।

बड़ा भिक्षु चुप ही रहा। आचार्य ने छोटे भिक्षु को इंगित करते हुए कहा, तुम्हारे साथी ने तो युवती को रास्ता पार कर छोड़ दिया था, पर तुम तो अब भी उसे उठाए हुए हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed