फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 15 september to 21 september

साप्ताहिक राशिफल: 15 सितंबर से 21 सितंबर तक

Tue, 16 Sep 2014 09:21 AM IST
गणेशा स्पीक्स
गणेशा स्पीक्स Updated Tue, 16 Sep 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 15 september to 21 september

इस सप्ताह के बारे में बात करें तो आपके लिए यह एकदम नकारात्मक नहीं है, परंतु आपको स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या हो सकती है। खाने पीने एवं आराम के समय का नियमित पालन करेंगे। 19, 20 तारीख को आप प्रेम, रोमांस, लगाव एवं भावुकता सम्बंधित निर्णय लेंगे, ऐसी संभावना है।

विज्ञापन


कार्य को लेकर भी आप थोड़े गंभीर बनेंगे। एक तौर पर स्थिति शुभ फलदायी है क्योंकि अविवाहित जातकों के विवाह संबंधी बातचीत होगी। रुके हुए कार्यों में मातृपक्ष की सहायता से पूर्ण होंगे।
विज्ञापन


नौकरी करने वाले जातकों को अनुकूलता रहेगी। शेयर बाजार में निवेश करने से लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में बुजुर्गों एवं उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान ध्यान रखें। दाम्पत्यजीवन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वृषः रोमांटिक मूड में रहेंगे

weekly rashiphal 15 september to 21 september

सप्ताह के प्रारंभ में आप रोमांटिक मूड में रहेंगे एवं आप में उत्साह अधिक मात्रा में देखने को मिलेगा। यह उत्साह गुस्से में तबदील न हो जाए, इस बात का ख्याल रखें। घर में आराम करने के लिए आप नया फर्निचर या गैजेट की खरीदारी करेंगे। छात्रवर्ग को विद्याभ्यास में मुश्किलें आ सकती हैं।

भाई-बहन के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। विदेश संबंधित कार्य या विदेश में बसने वाले प्रियजनों के बारे में चिंतित रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान सम्बंधित चिंता रहेगी।

इस समय में नौकरी करनेवाले जातकों के लिए अच्छे समय की शुरूआत हो रही है, इसलिए आपके पास नया मौका या वर्तमान स्थल पर अपना कौशल दिखाने के लिए नयी जिम्मेदारी आ सकती है। साझेदार के साथ बातचीत के दौरान संयम बरतें।

मिथुनः उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा

weekly rashiphal 15 september to 21 september

इस सप्ताह 14, 15 और 16 तारीख की दोपहर तक आपको किसी भी तरह का लाभ हो सकता है। शायद यह लाभ विदेश संबंधित भी हो सकता है। शारीरिक एवं मानसिक श्रम की वजह से आपको अन्य किसी भी कार्य में मजा नहीं आएगा।

अनिच्छित तौर पर प्रवास पर जाना पड़ सकता है, क्योंकि आप जिस जगह जाएंगे वहां आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। साहसिक प्रवृत्ति की ओर प्रेरित होंगे। उच्च अधिकारी या प्रतिष्ठित व्यक्ति के सम्पर्क में आएंगे।

परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार करते समय विनम्रता बरतें। शेयर बाजार या सट्टा में लंबी अवधि का निवेश लाभदायी साबित होगा।

नौकरी करने वाले व्यक्तियों को सहकर्मियों के साथ दलील हो सकती है। माता का सुख कम प्राप्त होगा या फिर उनकी वजह से चिंतित रहेंगे।

कर्कः आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

weekly rashiphal 15 september to 21 september

गणेशजी को इस सप्ताह को आपके लिए उत्तम फलदायी देख रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, साथ ही दाम्पत्यसुख का भी आनंद प्राप्त होगा। वित्तीय प्रवाह आपकी ओर आता रहेगा।

इस वजह से मौज मस्ती के लिए खर्च करने में विचार नहीं करेंगे। इस समय के दौरान आप गलत प्रवृत्ति करने की ओर प्रेरित होंगे, इसलिए रोमांचित प्रवास पर सावधान रहें। भाई-बहन के साथ बोली में मिठास से संबंध अच्छे रहेंगे।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको संभलकर चलना है। आपका मन चंचल रहेगा एवं व्यवहार मे उद्वेग रहेगा। छात्रवर्ग विद्याभ्यास में ध्यान नहीं लगा पाएंगे। भाग्य साथ नहीं दे रहा, ऐसा महसूस हो सकता है।

सिंहः वित्तीय मामले में संभलकर चलें

आपके लिए इस सप्ताह का प्रारंभ बहुत ही अच्छा रहेगा परंतु अंतिम दौर में इससे विपरीत परिस्थिति होगी इसलिए मिश्रफलदायी सप्ताह कह सकते हैं। आपको पिता का सुख प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले जातकों पर उच्च अधिकारी मेहरबान रहेंगे।

प्रेम संबंध में इजहार करने के लिए शुभ समय है। लेकिन वित्तीय मामले में आपको थोड़ा संभलकर चलना है, क्योंकि व्यय की अपेक्षा आय कम होगा।

माता के साथ बातचीत के दरमियान थोड़ा संयम बरतें अन्यथा उन्हें ठेस पहुंच सकती है। वाहन की खरीदारी के योग हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में मन में चंचलता रहने से प्रोफेशनल मामले में महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें। साझेदारी के कार्यों में साहसिक वृत्ति की ओर आपका मन प्रेरित होगा। सप्ताह का अंतिम दिन अच्छा रहेगा।

कन्याः क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी

weekly rashiphal 15 september to 21 september

कन्या जातकों के लिए इस सप्ताह सावधान रहकर चलने की सलाह है। आपकी बोली की वजह से किसी का दिल न दुखे, इस बात का ख्याल रखें। ऐशोआराम के लिए आप अधिक खर्च करेंगे, ऐसी संभावना है। इसलिए सावधान रहने की सलाह है, अन्यथा आने वाले समय में वित्तीय तौर पर परेशानी आ सकती है।

आपमें गुस्सा अधिक मात्रा में रहेगा, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सरकार से विपरीत कार्यों में फंसने से या समाज में अपमानित हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी परिस्थिति में परिवर्तन आएगा।

आपकी बोली में मिठास रहेगी, साथ ही प्रतिष्ठित व्यक्तियों, बुजुर्गों या उच्च अधिकारियों का आपके प्रति व्यवहार सकारात्मक होगा। दाम्पत्यजीवन में थोड़ी नीरसता रहेगी। विदेश सम्बंधित कार्यों में अनुकूलता रहेगी, देवदर्शन के लिए जा सकते हैं।


तुला : प्रेम का प्रस्ताव रख सकते हैं

weekly rashiphal 15 september to 21 september

सप्ताह के प्रारंभ में आप के मस्तिष्क में असामान्य विचार आएंगे या आपका मन विपरीत दिशा में चलेगा। गंभीर बीमारी के जातकों को विशेष सावधान रहने की सलाह है। सप्ताह के मध्य में आयात-निकास के कार्यों में अच्छा लाभ होगा।

विदेश जाने का मौका प्राप्त होगा या इससे संबंधित कार्यों में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। विवाहोत्सुक जातकों के लिए उत्तम समय है, इसलिए किसी प्रिय के समक्ष प्रेम का प्रस्ताव रख सकते हैं।

घर में मांगलिक प्रसंग हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सरकार से विपरीत या अनैतिक कार्यों से दूर रहें। कृषि या जमीन संबंधित कार्यों से जुड़े जातकों के लिए वित्तीय आय बढ़ाने का मौका मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिकः भाग्य का साथ प्राप्त होगा

weekly rashiphal 15 september to 21 september

इस सप्ताह में आपके दाम्पत्यजीवन में शांति बनी रहेगी। आप जीवनसाथी को समय दे पाएंगे। विजातीय आकर्षण आप में अधिक रहेगा। तदुपरांत साझेदारी सम्बंधित कार्यों से लाभ होगा। मनोरंजन एवं मनपसंद चीजों की खरीदारी में आप बिल्कुल नहीं सोचेंगे।

महिला जातक सौंदर्य प्रसाधन की चीजों की खरीदारी या किसी ब्यूटी ट्रीटमेन्ट के लिए खर्च करेंगी, ऐसी संभावना है। मनोरंजन, कला, ब्यूटी, संगीत वगैरह क्षेत्र से संबंधित जातकों को प्रगति के लिए मौका प्राप्त होगा।

छात्रवर्ग का विद्याभ्यास में मन नहीं लगेगा। संतान से सम्बंधित चिंता सताएगी। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आयात-निकास ये विदेश सम्बंधित कार्यों में मंदी का प्रभाव आपकी बैलेंस शीट पर देखने को मिल सकता है।

धनुः नौकरी बदलने का निर्णय न लें

weekly rashiphal 15 september to 21 september

गणेशजी को यह सप्ताह मिश्र फलदायी लग रहा है। आप में आवेश अधिक मात्रा में रहेगा, दुर्घटना या किसी के साथ झगड़ा होने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को कार्य स्थल पर संयम रखना पड़ेगा, एवं नौकरी बदलने का निर्णय इस समय न लें।

सप्ताह के मध्य में आप के दाम्पत्यसुख और साझेदारी के सम्बंध अच्छे रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी तरह जुड़े जातकों की प्रगति होगी। परिवार सदस्यों के साथ आपके सम्बंध सामान्य रहेंगे या आप उन्हें पूरी तरह समय नहीं दे पाएंगे।

गूढ़ मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे आध्यात्मिक पठन या धार्मिक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में सरकारी कार्यों में आपकी इच्छानुसार कार्य नहीं होगा।

मकरः भाग्य का साथ कम मिलेगा

weekly rashiphal 15 september to 21 september

सप्ताह का प्रारंभिक दौर आयोजनपूर्वक निवेश के लिए अच्छा है। जिसके जन्म के ग्रह शक्तिशाली हैं, उन्हें शेयर बाज़ार, कोमोडिटी बाज़ार, लॉटरी वगैरह में साहस करना चाहिए। इस तरह के निवेश में दूसरों की सलाह से बेहतर आपके स्वयं के निर्णय लाभदायी साबित होंगे।

छात्रवर्ग के लिए समय शुभ है। साझेदारी के कार्य में सानुकूलता रहेगी। जीवन के हर मामले में जीवनसाथी की ओर से पूरी तरह साथ-सहकार प्राप्त होगा जिस वजह से आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

घर में मांगलिक प्रसंग बनेगा एवं अविवाहित जातकों को योग्य जीवनसाथी की खोज भी पूरी होगी। पत्नी या ससुराल से लाभ होगा। भाग्य का साथ कम मिलेगा परंतु आपके द्वारा किए गए प्रयत्न पूरी तरह असफल नहीं होंगे। गलत साहस करने से बचें। संतान संबंधित चिंता रहेगी।

कुंभः अचानक धन लाभ मिलेगा

weekly rashiphal 15 september to 21 september

सप्ताह के प्रारंभ में आप में लगाव अधिक रहेगा। उत्तम दाम्पत्यसुख प्राप्त होगा। साथ ही गूढ़ विद्या एवं आध्यात्मिकता में भी रुचि बढ़ेगी। पुराने रोग पीड़ित जातकों को नियमित उपचार करने की सलाह है, अन्यथा मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

अचानक धन लाभ या धन व्यय हो सकता है, जिसका आधार आपके जन्म के ग्रहों पर रहेगा। नौकरी करनेवाले जातकों को अपने कौशल के बल पर प्रगति करने के लिए मौका मिल सकता है। आप घर-परिवार के लिए खर्च करेंगे, ऐसी संभावना है।

संतान सुख अच्छा मिलेगा। वाहन-जमीन- मिलकत सम्बंधित कार्य पूरे होंगे। कृषि अथवा उससे सम्बंधित कार्य, रियल एस्टेट एवं जमीन की दलाली जैसे भूमि संबंधित कार्यों से सफलता प्राप्त होगी। खर्च पर संयम रखें, क्योंकि आपके लिए आय का स्रोत मर्यादित रहेगा।

मीन : धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे

weekly rashiphal 15 september to 21 september

इस सप्ताह गणेशजी नौकरी करनेवाले जातकों के लिए अच्छा देख रहे हैं। कला, मनोरंजन एवं सौंदर्य से जुड़े जातकों को अधिक लाभ हो सकता है।

छात्र भी मेहनत करके सफलता प्राप्त कर पाएंगे। शेयर बाज़ार या सट्टाकीय प्रवृत्ति में किया निवेश लाभदायी साबित होगा। प्रारंभिक दिनों में आपमें साहसवृत्ति भी रहेगी। दाम्पत्यजीवन में आप पूरी तरह समय नहीं दे पाएंगे।

किसी अन्य वजह से नीरसता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप मानव सेवा या धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। सरकारी कार्य में विलंब होगा या सरकारी प्रोजैक्ट्स प्राप्त करने में रुकावटें आ सकती है। आपकी बोली में मिठास रहेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed