फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Bedim in mind the condition of being abandoned

जब शेषनाग ने विश्वामित्र से धरती उठाने की शर्त रख दी

Thu, 01 May 2014 11:27 AM IST
महायोगी श्री अरविंद
महायोगी श्री अरविंद Updated Thu, 01 May 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
Bedim in mind the condition of being abandoned

ब्रह्मर्षि वसिष्ठ ने पत्नी अरुंधती से कहा, देवी! ऋषि विश्वामित्र के यहां से जरा नमक मांग लाओ। अरुंधती ने कहा, यह कैसी आज्ञा प्रभो। जिसने मेरे सौ पुत्रों का वध किया, उसी के आश्रम से लवण-भिक्षा? ऋषि ने कहा, देवी, विश्वामित्र बहुत प्रीतिकर ऋषि हैं। अरुंधती बोलीं, अगर प्रेम ही है, तो एक बार उन्हें 'ब्रह्मर्षि' ही कह देते। मुझे सौ पुत्र तो नहीं खोना पड़ते।

विज्ञापन


उधर विश्वामित्र वसिष्ठ की कुटिया के पीछे घात लगाकर खड़े थे। उन्होंने वसिष्ठ और अरुंधती की बातचीत सुन ली। उन्हें अचानक बोध हुआ। वह वसिष्ठ के चरणों पर गिर पड़े।
विज्ञापन


पढ़ें,अच्छा तो कलयुग में महावीर हनुमान जी यहां रहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


वसिष्ठ उन्हें उठाते हुए बोले, उठो ब्रह्मर्षि, उठो। आज तुमने ब्रह्मर्षि-पद पा लिया है। तुम्हारे मन का कलुष धुल गया है। बोलो क्या चाहिए। विश्वामित्र ने ब्रह्मविद्या का उपदेश मांगा। वसिष्ठ ने इसके लिए शेषनाग के पास जाने के लिए कहा। विश्वामित्र अनंत देव के पास पहुंचे।

पढ़ें, मई महीने का राशिफल

शेषनाग ने शर्त रखी कि वे पृथ्वी का भार उठा लें। विश्वामित्र ने अपने तप का हवाला देकर पृथ्वी को उठाना चाहा। पर पृथ्वी उनसे नहीं संभली। शेषनाग ने कहा, यह तपस्या काफी नहीं है। कभी साधु-संग किया है? विश्वामित्र ने वसिष्ठ की संगति का पुण्य फल देने का संकल्प छोड़ दिया, और धरती स्थिर हो गई। शेषनाग ने कहा, जिसके क्षण भर का सत्संग पृथ्वी को धारण करने की शक्ति दे रहा है, वह तुम्हें ब्रह्मज्ञान दे चुके हैं। तुम्हें बस अपनी विनम्रता सिद्ध करनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed