फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   may month rashiphal

मई महीने का राशिफल, जाने कैसा रहेगा यह महीना

Thu, 01 May 2014 09:06 AM IST
Updated Thu, 01 May 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
may month rashiphal

गणेशजी कहते हैं कि संचार संबंधित कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह माह बहुत अच्छा है। इस माह में आपके रुके हुए काम बनेंगे। व्यावसायिक मामलों में नए मौके प्राप्त होंगे। नौकरी करने वाले जातकों को मौके मिलेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

आपकी मधुर वाणी के कारण सफलता के मार्ग खुलेंगे। आपको मानसिक शांति मिलेगी। गणेशजी कहते हैं कि सेहत का ध्यान रखें एवं किसी भी दुविधा में न पड़ें। कला जगत से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा है। प्रोफेशनल व्यक्ति अपनी बुद्धि और चातुर्य से आगे बढ़ पाएंगे। माह के अगले पखवाड़े में धन के प्रति लालच बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नये लक्ष्य निर्धारित करेंगे और उसे हासिल करने के लिए योग्य आयोजन करेंगे। घर-परिवार की बात करें तो सामान्य से अच्छा समय कह सकते हैं। ऐसे समय में गलतफहमी, मनमुटाव या अहंकार को भुला देंगे तो दाम्पंत्यसुख अच्छी तरह से प्राप्त कर पाएँगे। छात्रवर्ग के लिए भी शांतिपूर्ण समय है। करियर के अनुरूप आप बड़े निर्णय लेंगे।

वृषभ : सफलता प्राप्त कर पाएंगे

may month rashiphal

इस माह के प्रारंभ में आपकी सोच, तर्क एवं भावुकता तीनों परस्पर हावी होने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय से सम्बंधित नई मुलाकात हो सकती है। लंबे समय के आर्थिक आयोजन करने के लिए आपको अनुकूलता रहेगी। बोली की मिठास से आप अनेक कार्य दूसरों से करा पाएंगे।

नौकरी करने वालें को कार्य स्थल पर सहकर्मियों के साथ वैचारिक मनमुटाव, साझेदारी एवं दाम्पत्यजीवन में अनबन का सामना करना पड़ सकता हैं या जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ऐसी संभावना गणेशजी व्यक्त कर रहे हैं। इस समय आप धैर्य व संयम रखें।

लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं। आप दूसरों की बात पर ध्यान दिए बगैर अपने काम में व्यस्त रहेंगे तथा लक्ष्य को ध्यान में रखेंगे तो सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

ऐसे समय में आपको नये काम करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। मित्र वर्ग से भी आप को अपेक्षित साथ-सहयोग नहीं मिलेगा। तदपश्चात आपकी भावुकता में भी तेज़ी से उतार-चढ़ाव आने की संभावना है।

मिथुन : जल्दबाजी न करें

may month rashiphal

इस माह लंबी अवधि का निवेश करने में अनुकूलता रहेगी। नये कार्य सम्बंधित आयोजन या उसकी शुरूआत हो सकती है। आपके कार्य निर्धारित समय पर पूरे होंगे और रुके हुए कार्यों का भी उपाय हासिल होगा। परदेश जाने की संभावना भी बन रही है। व्यवसाय में नये विचारों पर अमल करेंगे।

वसूली के लिए भागदौड़ बढ़ेगी। समय के गुज़रने के साथ गोचर के चंद्र के साथ मंगल की युति आपको अधिक ऊर्जा देगी पर उसके साथ शारीरिक श्रम भी कराएगी। चल-अचल संपत्ति के मामले में काफी समय से विलंबित प्रश्नों का हल मिलेगा।

कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें ऐसी सलाह गणेशजी देते हैं। संतान सम्बंधित चिंता से आप परेशान रहेंगे। माह के अगले पखवाड़े में सौंदर्य प्रसाधन या मनोरंजन क्षेत्र से संबंधित जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

दांपत्यजीवन में भी बड़े उतार-चढ़ाव आएंगे और जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। घर में किसी मांगलिक प्रसंग की संभावना है।

कर्क : जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें

may month rashiphal

गणेशजी का कहना है कि इस माह कर्क राशि के जातक रोजमर्रा के जीवन से हटकर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जो उनके मन को अच्छा लगता है, जो आनंद का कारण बनेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ेगी। करियर एवं भविष्य सम्बंधित चिंता का समाधान मिलेगा। किसी पर अंधविश्वास न करें, जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। विरोधियों के सामने पूरे जोश से काम करें। सहयोग लेना एवं सहयोग देना, सम्पर्क, प्रचार, भ्रमण, एक दूसरे के साथ टेलीफ़ोन पर सम्पर्क एवं गठबंधन को मज़बूत बनाने का समय है। आप परिवार की ज़रूरतें पूरी करेंगे, हालांकि आपको अधिक प्रयत्न करने होंगे।

अपने आप सब कुछ हासिल करने की आप की इच्छा होगी और आप इस दिशा में प्रयत्न करेंगे। कोई बात ऐसी भी होगी जो आपको मानसिक तौर पर परेशान करेगी, और जो आप दूसरों को नहीं कह पाएंगे। आगे आप निराशा छोड़कर जीवन को उत्साहपूर्वक जीने के लिए प्रयास करेंगे।

सिंह : नये अवसर मिलेंगे

may month rashiphal

गणेशजी का कहना है कि व्यापार - व्यवसाय में विस्तार, नये सौदे और नयी पहचान के लिए यह माह अनुकूल है। इस समय में जिस शक्ति से कार्यभार संभालेंगे वह प्रशंसनीय रहेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए अच्छा समय शुरू हो चुका है।

वाहन खरीदारी के लिए समय अच्छा है। दिल और मन में शांति हो ऐसे विचारों से शुरूआत करें। आपकी सफलता से विरोधी परेशान रहेंगे। आपको नये अवसर भी मिलेंगे। आप पर गणेशजी की पूर्ण कृपादृष्टि रहेगी ऐसा कह सकते हैं।

अच्छे कार्य, आवेग और भरपूर जोश और उत्साह के साथ सामाजिक ज़िम्मेदारी या वादा निभाने का समय है। माह के अगले पखवाड़े में आप ऐसा सोच रहे हैं कि आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे।

इसलिए आपको काफी प्रयास करना होगा। लालच अधिक रहेगा। सावधान रहें यह व्यवहार आने वाले समय में आपको जोखिम में ला सकती है।

कन्या : नयी जिम्मेदारी मिलेगी

may month rashiphal

गणेशजी कहते हैं कि आप इस माह किसी भी कार्य को लेकर जल्दबाजी नहीं करेंगे। प्रारंभिक दौर में व्यवसाय में उन्नति एवं विस्तार और नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति और नयी जिम्मेदारी मिलेगी ऐसी संभावना है।

नए कार्य की योजना साकार होगी, परंतु यहां अपने विचारों, प्राथमिकताओं और योजनाओं को फिर से जाँचते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है। मित्र वर्ग और रिश्तेदारों से उपहार मिलने से आनंद होगा। आप में तकनीक के प्रति रुचि अधिक होने से आधुनिक माध्यमों एवं उपकरणों द्वारा लोगों के सम्पर्क में रहेंगे।

माह के अगले पखवाड़े में परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अचानक खर्च के लिए तैयार रहें। शरीर में स्फूर्ति की कमी रहेगी। गुस्से पर काबू रखें।

कार्य में सफलता नहीं मिलने से निराश रहेंगे। संतान सम्बंधित चिंता रहेगी। उच्च विद्याभ्यास करने के लिए इच्छित छात्रवर्ग योग्य आयोजन कर पाएंगे। मित्रों द्वारा लाभ होने की संभावना है, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

तुला : नयी शुरूआत के लिए अच्छा समय है

may month rashiphal

आप दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से हर कार्य को सफल बनाएंगे। साथ ही आप में आध्यात्मिक वृत्ति अधिक देखने को मिलेगी। इस माह के प्रारंभ में आप में आध्यात्मिक वृद्धि अधिक देखने मिलेगी। ईश्वर भक्ति में आपका मन व्यस्त रहेगा। आप कल्पना के माध्यम से अलौकिक दुनिया में सैर करना पसंद करेंगे।

जमीन जायदाद के कागज़ात में आपको अनुकूलता रहेगी। सामाजिक जीवन में आपको मान-सम्मान मिलेगा। नये कार्य की शुरूआत के लिए प्रयत्नशील बनेंगे। व्यापार के क्षेत्र में नये सम्पर्क और पहचान से लाभ होगा। 15 तारीख को गणेशजी आप के लिए प्रतिकूल समय देख रहे हैं।

सेहत का ध्यान रखें। ग्रहदशा सुधरने के बाद सृजनात्मकता और लेखन जैसे विषयों की ओर आप झुकेंगे। लंबे समय के आर्थिक आयोजन या नयी शुरूआत के लिए अच्छा समय है। भावुकता की वजह से सम्बंधों में आप बह जाएंगे। समय बीतने के साथ आप के मन में किसी वजह से बेचैनी रहेगी। वाहन, जायदाद के कागजात से जुड़े मामले में सावधानी रखें।

वृश्चिक : व्यय बढ़ेगा

may month rashiphal

इस माह में गणेशजी को कुछ खास मज़ा नहीं आ रहा है। खास कर रिश्तों के मामले में वे आप को सावधान कर रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में सर्दी, खांसी, दमा एवं पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है।

विचारों से ऐसी उलझनें होंगी की आप किसी निर्णय पर नहीं आ पाएंगे। उच्च अधिकारियों से तर्क वितर्क न करें। व्यवसाय में साझेदारों एवं दाम्पंत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ संयमित बोली का उपयोग करने की सलाह है।

ऐसे समय में आप जितने व्यवहारिक बनेंगे उतना ही लाभ होगा। माह के मध्य में नेत्रपीड़ा जैसी शारीरिक तकलीफ हो सकती है, जबकि कोर्ट-कचहरी, शत्रु जैसी बाह्य समस्याओं से आपको बेचैनी रहेगी।

रोज़मर्रा के खर्च में उल्लेखनीय वृद्घि देखने को मिलेगी। छात्रवर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। माह के अंतिम दौर में आपके जीवन में आध्यात्मिकता का स्पर्श होगा। साथ ही वित्तीय उन्नति के लिए भी गाड़ी पटरी पर चल रही हो ऐसा एहसास होगा।

धनु : भौतिक सुखों में वृद्घि होगी

may month rashiphal

इस माह आप में भावुकता और संवेदनशीलता विशेष देखने को मिलेगी। आपको मकान, वाहन सुख प्राप्ति के योग भी है। उच्च शिक्षा की आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। अपने लिए या परिवार के लिए भौतिक सुख-सुविधा आपकी प्राथमिकता पर रहेगी। आपके कार्य निर्धारित समय में पूरे होंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

माह के प्रारंभिक समय में खासकर सट्टेबाजी प्रवृत्ति या शेअर बाज़ार में दूसरों के कहने से बिना सोचे साहस न करें। संतान के साथ छोटे-मोटे मामले में आप उग्र चर्चा में उतर सकते हैं इसलिए संयम और धीरज रखें यह अति आवश्यक है।

अविवाहित जातकों को योग्य जीवनसाथी के मिलने की संभावना है। विवाहित व्यक्ति दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त करेंगे। संतान, परिवार और मित्रों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत कर पाएंगे। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पदोन्नति की संभावना है। अपने व्यवहार की वजह से निवेश सम्बंधित मामलों में आप गलत निर्णय न लें इस बात का ध्यान रखें।

मकर : प्रगति में रुकावटें आ सकती हैं

may month rashiphal

यह माह आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी का कहना है। पिता के साथ मनमुटाव हो सकता है। खान पान का ध्यान रखें, सेहत बिगड़ सकती है। विद्या प्राप्ति में किसी भी तरह की रुकावटें आ सकती हैं। भोग विलास के साधन होने के बावजूद आप उनका उपयोग नहीं कर पाएंगे।

मन में विचारों की उलझन रहने से उद्वेग रहेगा। आपको व्यावसायिक क्षेत्र में थोड़े अवरोध आ सकते हैं। आप गलत काम करने के लिए प्रेरित होंगे या व्यवसाय में कूटनीति अपनाने के बारे में सोचेंगे ऐसी संभावना है। नौकरी में प्रगति में रुकावटें आ सकती हैं।

रोज़मर्रा के कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौर में भाग्य साथ नहीं दे रहा हो ऐसा लगेगा। आपकी धार्मिक वृत्ति में ईश्वर पर श्रद्धा डगमगा सकती है।

अविवाहित जातकों के लिए योग्य जीवनसाथी पसंद करने का समय है। उत्तम दांपत्य सुख प्राप्त कर पाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति से संबंध बढ़ेंगे।


कुंभ : लेन-देन या निवेश में सावधानी रखें

may month rashiphal

सामान्य तौर पर देखा जाए तो गणेशजी को इस माह कुछ ठीक नहीं लग रहा है। आपके लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी या अशुभ फलदायी हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में जब जन्म के ग्रह प्रबल होंगे तो आपको राहत मिल सकती है। इस माह आप में अहंकार बढ़ने से परिवारजनों और बाहर के व्यक्तियों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

विवाहित जीवन में हलचल हो सकती है व सावधान रहने की जरूरत है। बुज़ुर्गों की सलाह लिए बगैर कार्य न करें। शारीरिक तंदुरस्ती बिगड़ सकती है। मन में आवेग को अंकुश में रखना पड़ेगा। इस समय में आप योग, मेडिटेशन, रेकी जैसे क्षेत्रों की ओर झुकेंगे।

वित्तीय लेन-देन या निवेश में ध्यान रखें, स्वयं को कर्ज लेने की स्थिति में न पहुंचाएं। स्वास्थ्य में आपको विशेष नेत्र पीड़ा हो सकती है। किसी की ज़मानत न दें। अदालती मामलों में थोड़ा सा संभलकर रहें। हर कार्य में आपको बोली पर अधिकतम पारदर्शिता और स्पष्टता लाकर गलतफहमी को टालना है।


मीनः प्रणय संबंध खिल उठेंगे

may month rashiphal

मीन: यह माह आपके लिए आर्थिक, संबंध और सामाजिक सक्रियता के साथ वैसे तो हर तरह से अच्छा व्यतीत होगा ऐसी संभावना गणेशजी व्यक्त कर रहे हैं। इस समय अधिकतर ग्रहों का भ्रमण अच्छी स्थिति में हो रहा है। आपके प्रणय संबंध खिल उठेंगे और रोमांस की दुनिया में आप सैर कर रहे हो ऐसा एहसास होगा।

परंतु अग्नि तत्व ग्रह मंगल का वक्री होना आपके स्वभाव में उग्रता लाएगा। इस की वजह से रुकावटें आ सकती है। आपकी विनम्रता ही सफलता की सीढ़ी तैयार करेगी। साथ ही सूर्य का बल प्राप्त होने से आप उत्साह और आत्मविश्वास के साथ वित्तीय उपार्जन करेंगे। जीवन साथी के साथ व्यवहार में विनम्रता रखें।

आपकी ज्ञान जिज्ञासा में वृद्धि होगी। सौंदर्य प्रसाधन, सजावट, गहने, मनोरंजन और कला क्षेत्र से आप उन्नति की अपेक्षा रख सकते हैं। आप की आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी। सरकारी कामकाज में आप नया साहस करने के लिए प्रेरित होंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आप की प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed