फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Because his image looked in his eyes

जब खूबसूरती बन गई उसकी जान की दुश्मन

Wed, 17 Sep 2014 01:06 PM IST
सत्यव्रत शास्त्री
सत्यव्रत शास्त्री Updated Wed, 17 Sep 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
Because his image looked in his eyes

नारसिसस की प्रचलित कहानी यह है कि एक बार वह किसी झील के किनारे बैठकर पानी में अपनी छाया देख रहा था। वह बहुत सुंदर था। अपनी परछाईं देखकर वह खुद में इस कदर खो गया कि सुध-बुध खो बैठा और झील में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


कहते हैं कि जिस जगह वह गिरा था, वहां एक सुंदर फूल उगा। उसके झील में डूबकर मर जाने के बाद आसपास रह रही वनदेवियां वहां आईं। उन्होंने देखा कि झील का पानी खारा हो चुका है और तलहटी से किसी के रोने की आवाज आ रही है।
विज्ञापन


पढ़ें, कंप्यूटर और मशीनों पर काम करने वाले कैसे खुश करें विश्वकर्मा को


वनदेवियों ने पहचान लिया कि रोने की आवाज आखिर किसकी है। उन्होंने झील से पूछा, तुम क्यों रो रही हो? झील ने कहा, मैं नारसिसस के बारे में सोचते हुए रो रही हूं। यह सुनकर वनदेवियां बोलीं, हम जानते हैं कि नारसिसस के गुजर जाने का तुम्हें बेहद दुख है। तुम हमसे भी ज्यादा दुखी हो। झील चुप होकर वनदेवियों का मुंह देखने लगी। वनदेवियों ने कहना जारी रखा, हमने तो उसे हमेशा दूर से देखा है, जबकि तुमने उसकी सुंदरता को हमेशा करीब से जी भर के निहारा। तुम्हें वाकई उसके गुजर जाने का दुख होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,अब अगले एक महीने तक सूर्य किस राशि पर रहेंगे मेहरबान


लेकिन, नारसिसस क्या वाकई बहुत सुंदर था?, झील ने पूछा। वनदेवियों को झील की इस बात पर अचरज हुआ। वे बोलीं, यह तुमसे बेहतर भला कौन जान सकता है? तुम्हारे किनारे पर बैठकर ही तो वह पानी में अपनी छवि निहारता रहता था।


यह सुनकर झील कुछ पल चुप रही, फिर बोली, मैं नारसिसस के लिए रोती रही, लेकिन मुझे यह पता नहीं था कि वह सुंदर था। मेरे रोने की वजह तो यह थी कि जब वह किनारे बैठकर मुझे देखता था, तो मुझे उसकी आंखों में अपनी खूबसूरती नजर आती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed