सूर्य देव सभी राशियों में एक महीने का समय बीताते हैं। बीते एक महीने से सूर्य अपनी खुद की राशि सिंह में चल रहे थे और 17 सितंबर की सुबह सूर्य सिंह राशि से निकलकर अपने मित्र ग्रह बुध की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे।
सूर्य का कन्या राशि में आना आश्विन संक्राति कहलाएगा। ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती है कि सूर्य का इस राशि में आना और बुध एवं राहु के साथ संबंध बनाना शुभ संकेत नहीं है।
क्योंकि इस बीच सिंह राशि में शुक्र, तुला राशि में शनि और वृश्चिक में मंगल विराजमान है। इसका परिणाम यह है कि देश दुनिया में प्राकृतिक आपदा की संभावना प्रबल रहेगी।
आश्विन मास में पांच मंगलवार होने के कारण सत्तारुढ पार्टी और विपक्षी पार्टियों के बीच टकराव के हालात बनेंगे। केन्द्रीय मंत्रीमंडल में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। किसी बडे नेता के साथ कुछ अनहोनी हो सकती है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।