{"_id":"bd0695265bee2803523efeb232d1b6fa","slug":"bankim-chandra-pointed-out-the-importance-of-sanyas","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे मातरम गीत को लिखने वाले से जब मिलने आया वह संन्यासी","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
वंदे मातरम गीत को लिखने वाले से जब मिलने आया वह संन्यासी
शिवकुमार गोयल
Updated Sat, 25 Jan 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंदे मातरम और आनंदमठ के रचयिता बंकिमचंद्र चटर्जी की विद्वता से अंग्रेज भी प्रभावित थे। अंग्रेज सरकार ने उन्हें न्यायाधीश नियुक्त किया था। पद पर रहते हुए उन्होंने जनता पर किए गए अत्याचार के आरोप में अनेक गोरे अफसरों को दंडित कर अपनी निर्भीकता का परिचय दिया था।
विज्ञापन
बंकिम बाबू के एक मित्र ने संन्यास ले लिया। वह गृहस्थ जीवन त्यागकर गेरुआ वस्त्र पहनने लगे। एक दिन अचानक वह बंकिम बाबू के घर पहुंचे। बंकिमचंद्र ने उन्हें आदर से बिठाया। वे धर्म संबंधी चर्चा करने लगे। मौका पाते ही संन्यासी ने कहा, मैं अपने एक रिश्तेदार के किसी कार्य के लिए आपका सिफारिशी पत्र चाहता हूं।
विज्ञापन
यह सुनते ही बंकिम बाबू ने कहा, आप गृहस्थी त्यागकर संन्यासी बने हैं। अब भला आपको किसी रिश्तेदार के हित की चिंता क्यों सता रही है? संन्यासी को तो सांसारिक प्रपंचों से दूर रहते हुए केवल भक्ति-साधना में लीन रहना चाहिए। यही संन्यास की सार्थकता है। बंकिम बाबू के शब्द सुनकर संन्यासी को पसीना आ गया।
विज्ञापन
बंकिम बाबू ने आनंदमठ लिखा, तो अंग्रेज अधिकारी कुपित हो उठे। बंकिम बाबू तो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को लेकर भी उपन्यास लिखना चाहते थे। उन्होंने अपने एक मित्र से कहा था, मैं इतिहास की इस तेजस्वी वीरांगना पर लिखना चाहता हूं, किंतु जब आनंदमठ से ही गोरे साहब बिगड़े हुए हैं, तो इसे कैसे सहन करेंगे?