फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Although it is broken, still beautiful

यकीन मानिए, कभी किसी को ऐसे किसी ने दिल नहीं दिया होगा

Sat, 05 Jul 2014 09:39 AM IST
पाउलो कोएलो
पाउलो कोएलो Updated Sat, 05 Jul 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
Although it is broken, still beautiful

एक नौजवान ने शहर के चौराहे पर ऐलान किया कि उसका दिल सबसे खूबसूरत है। उसके इर्द-गिर्द भीड़ जमा हो गई। सबने हामी भरी कि उसका दिल वाकई सबसे खूबसूरत है। पर तभी भीड़ में से एक बूढ़े की आवाज आई, नहीं बच्चे, मेरा दिल ज्यादा सुंदर है।

विज्ञापन


लोगों ने बूढ़े का दिल देखा। वह पूरे जोश से धड़क रहा था, लेकिन उस पर बहुत से जख्मों के निशान थे। कुछ टुकड़े निकले हुए थे, जिनकी जगह पर दूसरे टुकड़े कामचलाऊ तरीके से अटकाए हुए थे, जो देखने में भद्दे लग रहे थे। नौजवान ने बूढ़े का दिल देखा और हंस दिया। फिर उसने कहा कि मेरा दिल बेजोड़ है और तुम्हारा बहुत चोट खाया है।
विज्ञापन


बूढ़ा बोला, तुम्हारा दिल वाकई निर्दोष है। लेकिन मेरे दिल में लगा हर जख्म उस व्यक्ति की ओर इशारा करता है, जिसे मैंने अपने दिल का टुकड़ा दिया। उसके बदले में उसने भी मुझे अपने दिल का एक हिस्सा दिया, जिसे मैंने अपने दिल से जोड़ दिया। अक्सर ही ये टुकड़े ठीक से नहीं बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी मैंने किसी को दिल का एक टुकड़ा दिया, पर उसने मुझे कोई टुकड़ा नहीं दिया। वह जगह खाली रह गई। पर उम्मीद है कि जिन्हें चाहा था, वे आएंगे और और मेरे दिल के ये खाली कोने फिर से भर जाएंगे। क्या तुम्हें अब भी लगता है कि मेरा दिल बदसूरत है?


नौजवान से रहा न गया। उसने अपने दिल का एक टुकड़ा निकालकर बूढ़े के हाथ में रख दिया। बूढ़े ने उसे अपने दिल से लगा लिया और अपने भग्न हृदय से एक टुकड़ा निकालकर नौजवान को दिया। यह टुकड़ा तराशा हुआ नहीं था, इसलिए उसका दिल पहले जैसा नहीं रहा। नौजवान ने अपने दिल की तरफ देखा। बेशक वह पहले बेजोड़ नहीं था, पर उसे अब ज्यादा सुंदर नजर आने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed