फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   After all forks loses against the flowers

इस अच्छाई को देखकर उसका सिर झुक गया

Mon, 18 Aug 2014 11:04 AM IST
कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर/वरिष्ठ लेखक
कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर/वरिष्ठ लेखक Updated Mon, 18 Aug 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
After all forks loses against the flowers

उभरती बुराई ने दबती-सी अच्छाई से कहा, कुछ भी हो, लाख मतभेद हों, है तो तू मेरी सहेली ही। मुझे अपने सामने तेरा दबना अच्छा नहीं लगता। आ, अलग खड़ी न हो, मुझमें मिल जा; मैं तुझे भी अपने साथ बढ़ा लूंगी, समाज में फैला लूंगी।

विज्ञापन


अच्छाई ने उत्तर दिया, हमदर्दी के लिए शुक्रिया, पर रहना मुझे तुमसे अलग ही है।

आश्चर्य भरी अप्रसन्नता से भरकर बुराई ने इसकी वजह पूछी, तो अच्छाई ने और भी शांत होकर उत्तर दिया, बात यह है कि मैं तुमसे मिल जाऊं, तो फिर मैं कहां रहूंगी, तब तो तुम-ही-तुम होगी सब जगह।
विज्ञापन


पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त तक
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्से से भर कर बुराई ने अपनी झाड़ी अच्छाई के चारों ओर फैला दी और फुंकार कर बोली, ले, भोग मेरे निमंत्रण को ठुकराने की सजा! पड़ी रह मिट्टी में मुंह दुबकाए! दुनिया में तेरे फैलने की अब कोई राह नहीं।

अच्छाई ने अपने अंकुर की आंख से जिधर झांका, उसे बुराई की झाड़ी का तेज कांटा, तने हुए भाले की तरह, सामने दिखाई दिया। बुराई का अट्टहास चारों ओर गूंज गया। परिस्थितियां निश्चय ही प्रतिकूल थीं। फिर भी पूरे विश्वास के साथ अच्छाई ने कहा, तुम्हारा फैलाव आजकल बहुत व्यापक है, बहन! जानती हूं,


इस फैलाव से अपने अस्तित्व को बचाकर मुझे व्यक्तित्व की ओर बढ़ने में पूरा संघर्ष करना पड़ेगा, पर तुम यह न भूलना कि कांटे-कांटे के बीच से गुजर कर जब मैं तुम्हारी झाड़ी के ऊपर पहुंचूंगी, तो मेरे फूलों की महक चारों ओर फैल जाएगी और यह जानना भी कठिन होगा कि तुम हो कहां।

इठलाकर बुराई ने कहा, दिल को बहलाने का यह ख्याल अच्छा है। लेकिन कुछ दिन बीते थे कि बुराई महसूस करने लगी थी कि उसके कांटों की शक्ति आप-ही-आप पहले से कम होती जा रही है और अच्छाई का अंकुर तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed