फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   A mausoleum, that was of any saint

ऐसा गधा जो मरकर भी मालामाल कर गया, जानिए कैसे?

Wed, 12 Nov 2014 03:12 PM IST
- ओशो
- ओशो Updated Wed, 12 Nov 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
A mausoleum, that was of any saint

एक फकीर ने किसी बंजारे को एक गधा भेंट किया। बंजारा बड़ा खुश हुआ। अब उसे पैदल यात्रा नहीं करनी पड़ती थी, सामान भी खुद नहीं ढोना पड़ता था। लेकिन एक बार गधा अचानक बीमार पड़ा और मर गया। बंजारे ने उसे दफना दिया और कब्र के पास बैठकर रोने लगा। तभी एक राहगीर वहां से गुजरा। उस राहगीर ने सोचा कि जरूर किसी खास व्यक्ति की मृत्यु हो गई और कब्र के आगे झुककर आदर व्यक्त करने लगा।

विज्ञापन


पढ़ें,सिंदूर से बिछुआ तक जानिए स्त्रियों के श्रृंगार का राज
विज्ञापन


बंजारे को हंसी आई, लेकिन वह चुप रहा। उसे लगा कि कब्र के पास बैठे रह कर अच्छा व्यवसाय किया जा सकता है। वह उसी कब्र के पास बैठकर रोने लगा। धीरे-धीरे आसपास के गांवों मे खबर फैल गई कि कोई महान आत्मा चल बसी है। देखते ही देखते वहां एक समाधि बन गई और फिर चढावा भी आने लगा। इस तरह कुछ ही दिनों में वह बंजारा बहुत धनी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, गर्भधारण से लेकर अन्य गुप्त बातें जानें स्त्रियों की नाभि देखकर

फिर एक दिन वह सूफी फकीर उधर से निकला, जिसने वह गधा भेंट किया था। उसने बंजारे को देखा, जो वहां बैठा रो रहा था। उसने उस बंजारे से कहा, किसकी कब्र है यह, और तू यहां बैठा क्यों रो रहा है। उस बंजारे ने कहा, अब आप से क्या छिपाना, जो गधा आपने दिया था, उसी की कब्र है। जीते जी भी उसने बड़ा साथ दिया और मर कर और ज्यादा साथ दे रहा है। और फिर उस बंजारे ने फकीर को सारी कहानी सुना दी।

कहानी सुनते ही फकीर खिल-खिलाकर हंसने लगा। उस बंजारे ने पूछा, आप हंस क्यों रहे हैं? फकीर ने कहा, तुम्हें पता है। जिस गांव में मैं रहता हूं, वहां भी एक पहुंचे हुए महात्मा की कब्र है। उसी से तो मेरा काम चलता है। बंजारे ने पूछा, क्या आपको मालूम है कि वह किस महात्मा की कब्र है? फकीर ने कहा, वह इसी गधे की मां की कब्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed