फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Mauni Amavasya 2025 date and time what should we not do and what to do details Inside Disprj

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये काम, इन नियमों का पालन कर पूर्वजों को करें प्रसन्न

Tue, 21 Jan 2025 01:23 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 21 Jan 2025 01:23 PM IST
सार

आज की इस खबर में हम आपको उन खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको मौनी अमावस्या के दिन करना चाहिए, इसके साथ ही वह चीजें भी बता रहे हैं, जो आपको नहीं करना है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Mauni Amavasya 2025 date and time what should we not do and what to do details Inside Disprj
मौनी अमावस्या पर क्या करें और क्या न करें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का महत्व है। यह दिन खास तौर पर पूर्वजों को समर्पित होता है। यह माघ महीने में कृष्ण पक्ष के आखिरी दिन मनाई जाती है। मालूम हो कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको उन खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको इस दिन करना चाहिए, इसके साथ ही वह चीजें भी बता रहे हैं, जो आपको नहीं करना है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


क्या करें

गंगा स्नान करें

इस दिन आपको सुबह जल्दी उठकर गंगा स्नान करना चाहिए, इस दिन स्नान और दान भी बहुत पुण्यकारी माना गया है। वहीं, अगर कुछ लोग गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो वह लोग पानी में गंगा जल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।
विज्ञापन


स्नान करने से पहले कुछ न बोलें
मौनी अमावस्या के दिन अगर आप बिना कुछ बोले सुबह-सुबह स्नान कर लेते हैं तो यह काफी लाभकारी होता है। इसके लिए आप सूरज उगने से पहले ही स्नान कर लें।

पिंडदान और तर्पण करें
मौनी अमावस्या पर आपको पिंडदान और तर्पण करना है। इसके साथ ही आप जरूरतमंदों को दान भी दे सकते हैं। यह काफी लाभकारी होता है।


क्या न करें

तामसिक भोजन से करें परहेज

तामसिक भोजन वह होता है, जो आपके शरीर पर बोझ डालता हो। तामसिक भोजन के अंदर मछली, तला-भुना खाना, लहसुन और प्याज, अंडे, बासी या लंबे समय से रखा हुआ भोजन, डिब्बाबंद भोजन से खास तौर पर बचना है और इसका सेवन नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब का सेवन करने से बचें
इस खास दिन पर आपको शराब के सेवन से पूरी तरह बचना है। किसी भी पूजा-पाठ में नशीले पदार्थों के सेवन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। इस दिन पितरों का पिंडदान और तर्पण करें।


झगड़ा करने और झूठ बोलने से बचें
इस दिन आपको किसी से भी झगड़ा करने से पूरी तरह बचना है और अपना ध्यान ईश्वर में लगाना है। इसके साथ ही आपको किसी से भी झूठ नहीं बोलना है। झूठ बोलकर आप अपने व्रत को व्यर्थ कर देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed