फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sawan Upay 2024 date puja vidhi and upay in hindi

Sawan Upay 2024: सावन में करें ये आसान से उपाय, महादेव सभी मनोकामनाएं करेंगे पूरी

Fri, 05 Jul 2024 10:14 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 05 Jul 2024 10:14 AM IST
विज्ञापन
Sawan Upay 2024 date puja vidhi and upay in hindi
सावन में करें ये आसान से उपाय - फोटो : अमर उजाला

Sawan Upay 2024: इस साल 22 जुलाई 2024 से सावन माह की शुरुआत होने वाली है, जिसका समापन 19 अगस्त 2024 के दिन होगा। यह माह भोलेनाथ के प्रिय माह में से एक है। इस दौरान उनकी पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। बता दें सावन सभी माह में सबसे खास होता है, क्योंकि इस दौरान सृष्टि का संचालन महादेव के हाथों में होता है। ऐसे में महादेव की पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है।

विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं के लिए यह माह बेहद खास होता है, क्योंकि वह वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए सोमवार का व्रत रखती हैं। इस पूरे महीने में भगवान शिव की पूजा का विधान है। मान्यता है कि सावन में पूजा के दौरान हमेशा कपूर का प्रयोग करना चाहिए। कपूर नकारात्मक ऊर्जा का नाश करते हुए सकारात्मकता को बढ़ाता है। वहीं इस माह में कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं, जो जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाते हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन

सावन में करें ये उपाय

  • सावन का महीना महादेव को समर्पित है। इस दौरान पूजा के समय हाथों से मिट्टी का शिवलिंग बनाएं। इसके बाद उसकी विधिनुसार पूजा-अर्चना करें। फिर शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से वैवाहिक में खुशियां बनी रहती है।
  • सावन में रोजाना 21 बिल्व पत्र के ऊपर चंदन से ‘ॐ नमः शिवाय’लिखें।  इसे लिखने के बाद भगवान शिव को अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से सुख व समृद्धि बनी रहती है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुंवारी कन्याओं को पूरे माह शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए, इससे मनचाहा वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • सावन माह में पूर्व की दिशा की ओर अपना मुंह करते हुए, मसूर की दाल और एक छोटा सा शंख व सात कौड़ी रख दें। फिर ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का  जाप करें। माना जाता है कि ऐसा करने से सभी परेशानियों का निवारण होता है।
  • सावन माह में रोजाना पूजा करें। यही नहीं जलाभिषेक करते हुए घर में गौमूत्र का छिड़काव करें। माना जाता है कि  इससे आपकी समस्या खत्म होती है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed