{"_id":"5c4972cfbdec224c0b4889f0","slug":"sakat-chauth-vrat-puja-shubh-muhurat-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sakat Chauth Vrat 2019 : जानिए सकट व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Sakat Chauth Vrat 2019 : जानिए सकट व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Thu, 24 Jan 2019 01:40 PM IST
kapil kumar
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil kumar
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
सकट चौथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
sakat shubh muhurat 2019 : 24 जनवरी को संतान की लंबी आयु और सौभाग्य की कामना का व्रत, सकट व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत माघ महीने के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को किया जाता है। इस व्रत को गणेश चौथ, तिलकुटा चौथ भी कहा जाता है। भगवान श्री गणेश की साधना-आराधना से यह व्रत विशेष रूप से संतान के सौभाग्य और उसकी लंबी आयु की कामना के लिए किया जाता है। महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संकटों को दूर करने के लिए यह व्रत रखती हैं।
विज्ञापन
सकट चौथ पूजन व्रत विधि
सकट चौथ के दिन महिलाएं प्रात:काल स्नान के पश्चात ऋद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश जी की पूजा करती हुई पूरे दिन निर्जल व्रत रखती हैं। इसके बाद शाम को गणेश जी विधि-विधान से पूजन एवं फल-फूल, तिल, गुड़ आदि अर्पित किया जाता है। गणेश जी की पूजा में दूब चढ़ाना नहीं भूलें। गणपति के सामने दीपक जलाकर गणेश जी के मंत्र का जाप करें। चंद्रमा के उदय के बाद नीचे की ओर देखते अर्घ्य दें।
विज्ञापन
पूजा का शुभ मुहूर्त
सकट चौथ का व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के पश्चात ही पूरा होता है, इसलिए 24 जनवरी 2019 की रात्रि 09 बजकर 31 पर चंद्रमा उदय के पश्चात् चंद्र को अर्घ्य और गणेश जी का विधि-विधान से पूजन करें।
विज्ञापन