फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Ram Navami 2020 date muhurat and puja vidhi

Ram Navami 2020: जानें रामनवमी से जुड़ी सारी जानकारी, तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Thu, 02 Apr 2020 08:20 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 02 Apr 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
Ram Navami 2020 date muhurat and puja vidhi
राम नवमी 2020 - फोटो : अमर उजाला

रामनवमी (Ram Navami 2020) हिन्दू धर्म का एक पावन पर्व है। यह त्योहार भगवान श्रीराम को समर्पित है। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्त्म श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए रामनवमी के दिन भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना होती है। इस बार राम नवमी तिथि कब है? रामनवमी का मुहूर्त कब है और इसकी पूजा विधि क्या है। आइए जानते हैं इन सभी सवालों का जवाब यहां...

विज्ञापन

Ram Navami 2020 date muhurat and puja vidhi
राम नवमी 2020

रामनवमी (Ram Navami 2020 Date) कब है?
रामनवमी का पर्व प्रति वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पड़ता है। इस वर्ष यह तिथि 2 अप्रैल को पड़ रही है। इसलिए राम नवमी 2 अप्रैल को है। हिन्दू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार त्रेतायुग में इसी तिथि के दिन अयोध्या में राजा दशरथ और माता कौशल्या के यहां भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। भगवान श्रीराम विष्णु जी के ही अवतार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Navami 2020 date muhurat and puja vidhi
राम नवमी 2020

रामनवमी 2020 पूजा मुहूर्त
2 अप्रैल, गुरुवार सुबह 11:10 बजे से दोपहर 1:38 बजे तक
नवमी तिथि आरंभ – 03:39 (2 अप्रैल 2020)
नवमी तिथि समाप्त – 02:42 (3 अप्रैल 2020)

विज्ञापन

Ram Navami 2020 date muhurat and puja vidhi
राम नवमी 2020

कैसे मनायी जाता है राम नवमी
रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम की उपासना की जाती है। श्रीराम की मूर्तियों को गंगा जल से स्नान कराया जाता है। उनकी मूर्ति को पालने में झुलाया जाता है। इस दिन भक्त रामायण का पाठ करते हैं। साथ ही भक्त उनके स्मरण में रामरक्षा स्तोत्र का भी पाठ करते हैं। इस दिन राम मंदिर में भगवान श्रीराम के भजन-कीर्तन गाये जाते हैं। भक्त झांकियां भी निकालते हैं। लोग उनकी आराधना व्रत-उपवास करते हैं।

Ram Navami 2020 date muhurat and puja vidhi
राम नवमी 2020 - फोटो : अमर उजाला

रामनवमी की व्रत विधि

  • रामनवमी के दिन सुबह जल्दी उठें।
  • स्नान कर स्वच्छ कपड़े धारण करें।
  • अब पूजा स्थल पर पूजन सामग्री के साथ बैठें।
  • पूजा में तुलसी पत्ता और कमल का फूल अवश्य होना चाहिए।
  • उसके बाद श्रीराम नवमी की पूजा षोडशोपचार करें।
  • खीर और फल-मूल को प्रसाद के रूप में तैयार करें।
  • पूजा के बाद घर की सबसे छोटी महिला सभी लोगों के माथे पर तिलक लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed