फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   raksha bandhan 2020 This time is becoming auspicious coincidence

रक्षाबंधन 2020: इस बार बन रहा है महासंयोग, ये है राखी बांधने का मुहूर्त

Thu, 30 Jul 2020 07:13 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 30 Jul 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 This time is becoming auspicious coincidence
रक्षाबंधन 2020 - फोटो : amar ujala

Raksha Bandhan 2020: सावन माह की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पवित्र पर्व मनाया जाता है। इस बार का रक्षाबंधन 3 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक यह त्योहार बहुत ही खास होने वाला है। इस बार सावन माह में पूरे पांच सोमवार हैं, राखी का त्योहार भी सावन के आखिरी सोमवार के दिन पड़ रहा है, साथ ही इस बार के रक्षा बंधन पर एक खास संयोग बन रहा है। जानते हैं इस बार रक्षा बंधन के दिन क्या शुभ संयोग बन रहा है और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त...

विज्ञापन

raksha bandhan 2020 This time is becoming auspicious coincidence
रक्षाबंधन 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

रक्षा बंधन के दिन इस बार सर्वार्थ सिद्धि और आयुष्मान दीर्घायु का शुभ संयोग बन रहा है। यह संयोग पूरे 29 वर्षों के बाद बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में हर मनोकामना पूर्ण होती है तो वहीं दीर्घायु योग में आयु लंबी होने की कामना पूरी होती है। साथ ही इस दिन सोमवार भी है। यह भी बहुत शुभ संयोग है कि सावन को सोमवार पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है। इस दिन चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में होता है। और शनि और सूर्य ग्रह का सप्तक योग भी बन रहा है। इससे आयु में वृद्धि होती है। इस राखी पर बनने वाला योग सभी 12 राशियों के लिए शुभ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

raksha bandhan 2020 This time is becoming auspicious coincidence
Raksha Bandhan 2020

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन के दिन यानि 3 अगस्त को सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक भद्रा काल रहेगा। इस समय राखी नहीं बांधनी चाहिए। कहा जाता है कि रावण की बहन ने भद्रा काल में ही रावण को राखी बांधी थी, जिसके कारण रावण का विनाश हो गया।

राखी का पर्व सुबह 09:30 बजे से आरंभ होगा। दोपहर में 01:35 बजे से लेकर शाम को 04:35 बजे तक का समय राखी बांधने के लिए अति शुभ है। इसके बाद शाम को 07:30 बजे से 09:30 बजे तक राखी बांधने के लिए मुहूर्त शुभ रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed