Purnima in 2024: साल 2024 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा, यहां देखें पूरी लिस्ट
भविष्य पुराण के अनुसार देखें तो पूर्णिमा के दिन किसी तीर्थ स्थान पर जा कर स्नान करने से सारे पाप मिट जाते हैं और यदि कोई तीर्थ-स्थल पर नहीं जा सकता तो उसे घर में ही नहाने के पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे मिला सकता है। पूर्णिमा के दिन पितरों का तर्पण (जल दान) करना भी बेहद शुभ माना गया है। आइए जानते हैं साल 2024 में पूर्णिमा तिथि कब-कब है।
विस्तार
Purnima Tithi in 2024: पूर्णिमा हिंदू कैलेंडर की बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि होती है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूरे आकार में होता है। अलग-अलग जगहों पर पूर्णिमा को कई अलग तरह के नामों से जाना जाता है। कहीं इसे पौर्णिमी कहते हैं तो कहीं पूर्णमासी। हिन्दू धर्म में इस दिन दान, धर्म के साथ-साथ व्रत करने की भी मान्यता है। पूर्णिमा हर महीने में एक बार जरूर आती है इसीलिए देखा जाये तो साल के 12 महीने में कुल 12 पूर्णिमा होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा को मानव के लिए बहुत लाभकारी माना गया है। वैदिक ज्योतिष तथा प्राचीन शास्त्रों मत में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। इसीलिए चन्द्रमा के अपने पूरे रूप में होने की वजह से उसका असर सीधे जातक के मन पर पड़ता है। इस दिन घरों में भगवान सत्यनारायण की पूजा और कथा करते हैं। पुराणों के अनुसार पूर्णिमा वाले दिन को कई सारे देवी-देवता मानव रूप में परिवर्तित हो गए थे। इस दिन को हम आसमान में पूरा चाँद देखते हैं जो कि रात के अंधकार को मिटाने का काम करती है। भविष्य पुराण के अनुसार देखें तो पूर्णिमा के दिन किसी तीर्थ स्थान पर जा कर स्नान करने से सारे पाप मिट जाते हैं और यदि कोई तीर्थ-स्थल पर नहीं जा सकता तो उसे घर में ही नहाने के पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे मिला सकता है। पूर्णिमा के दिन पितरों का तर्पण (जल दान) करना भी बेहद शुभ माना गया है। आइए जानते हैं साल 2024 में पूर्णिमा तिथि कब-कब है।
| दिनांक | पूर्णिमा | |
| गुरुवार, 25 जनवरी, 2024 |
|
|
| शनिवार, 24 फरवरी, 2024 | माघ पूर्णिमा व्रत | |
| सोमवार, 25 मार्च, 2024 |
|
|
| मंगलवार, 23 अप्रैल, 2024 | चैत्र पूर्णिमा व्रत | |
| गुरुवार, 23 मई, 2024 | वैशाख पूर्णिमा व्रत | |
| शनिवार, 22 जून, 2024 |
|
|
| रविवार, 21 जुलाई, 2024 | आषाढ़ पूर्णिमा व्रत | |
| सोमवार, 19 अगस्त, 2024 | श्रावण पूर्णिमा व्रत | |
| बुधवार, 18 सितंबर, 2024 | भाद्रपद पूर्णिमा व्रत | |
| गुरुवार, 17 अक्टूबर, 2024 | अश्विन पूर्णिमा व्रत | |
| शुक्रवार, 15 नवंबर, 2024 | कार्तिक पूर्णिमा व्रत | |
| रविवार, 15 दिसंबर, 2024 | मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत |