{"_id":"670b6a930e56adfb06087524","slug":"papankusha-ekadashi-2024-date-time-puja-vidhi-upay-importance-in-hindi-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Papankusha Ekadashi 2024: आज पापांकुशा एकादशी पर करें ये पांच काम, मिलेगी सुख और समृद्धि","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Papankusha Ekadashi 2024: आज पापांकुशा एकादशी पर करें ये पांच काम, मिलेगी सुख और समृद्धि
Sun, 13 Oct 2024 12:07 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:07 PM IST
सार
Papankusha Ekadashi 2024: पापांकुशा एकादशी, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी होती है, जिसे करने से पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
पापांकुशा एकादशी के दिन तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Papankusha Ekadashi 2024: सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। प्रत्येक एकादशी किसी न किसी प्रकार से व्यक्ति के जीवन को पवित्र और सकारात्मक बनाने के उद्देश्य से मनाई जाती है। पापांकुशा एकादशी, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी होती है, जिसे करने से पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए कुछ विशेष कार्य सांयकाल के समय सुख, समृद्धि और धन की वृद्धि के लिए अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं।
विज्ञापन
1. मुख्य द्वार पर दीप जलाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का वास होता है और घर में धन और समृद्धि का आगमन होता है। यह दीपक घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। विशेष रूप से इस दिन दीप जलाने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
2. तुलसी की पूजा
तुलसी माता भगवान विष्णु को अत्यधिक प्रिय हैं, और पापांकुशा एकादशी के दिन तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है। शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाकर उसकी आरती करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की वृद्धि होती है। साथ ही, पापांकुशा एकादशी पर तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु के आशीर्वाद से पापों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
3. भगवान विष्णु की आराधना करें
इस पवित्र दिन पर शाम के समय भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व है। पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु की आरती करें और उनके समक्ष दीप जलाकर 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन से पापों का नाश होता है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से जीवन में आने वाली समस्याओं का अंत होता है ।
4. नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा के उपाय
एकादशी पर संध्या के समय घर में गूगल, कपूर या लोबान का धुआं करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह उपाय विशेष रूप से उस समय किया जाता है जब घर में नकारात्मकता महसूस होती हो। इसके साथ ही शंख बजाने से भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
5 . कीर्तन करें
एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा, उपवास, और कीर्तन अत्यधिक पुण्यदायी माने जाते हैं। विशेष रूप से शाम के समय कीर्तन करने का महत्व अत्यधिक बताया गया है। शाम के समय कीर्तन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह समय दिन की समाप्ति और रात के आगमन का होता है, जब नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो सकती हैं। ऐसे में भगवान के कीर्तन से नकारात्मकता दूर होती है और वातावरण पवित्र और शांत हो जाता है। यह मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है।