Navratri Bhog For 9 Days List: 26 सितंबर 2022 से देवी दुर्गा की साधना और आरधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुका है। जिसका समापना 05 अक्टूबर को विजयादशमी पर होगा। नवरात्रि पर्व के दौरान नौ दिनों तक देवी दु्र्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा और स्तुति की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों का विशेष महत्व होता है। जिसमें नौ दिनों तक व्रत रखते हुए मां दुर्गा की साधना की जाती है। नौ दिनों तक माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। हर माता का श्रृंगार और भोग अलग-अलग होता है। मां दुर्गा के भक्त इन नौ दिनों तक मां को उनका प्रिय भोग लगाकर उनकी कृपा प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं मां के सभी 9 स्वरूपों को किस दिन कौन-सा भोग अर्पित करना शुभ और फलदायी रहने वाला होगा।
Navratri Bhog List 2022: नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को लगाएं अलग-अलग भोग,पूरी होंगी मनोकामनाएं
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन