फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   navratri 2018 ashtami kanya pujan time and importance

नवरात्रि अष्टमी 2018 : जानिए कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व

Tue, 16 Oct 2018 11:57 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
navratri 2018 ashtami kanya pujan time and importance
navratri kanya pujan 2018
नवरात्रि के अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। 10 अक्टूबर से शुरू हुए नवरात्रि की अष्टमी 17 अक्टूबर को है। अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें रूप यानी महागौरी की पूजा की जाती है। सुबह- सुबह महागौरी की पूजा के बाद घर में नौ कन्याओं और एक बालक को भोजन कराया जाता है।
विज्ञापन




कन्या पूजन की शुभ-मुहूर्त
16 अक्तूबर  मंगलवार  को सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक सप्तमी रहेगी और फिर अष्टमी लग जाएगी जो बुधवार दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी वीरवार की दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। 17 अक्तूबर बुधवार को श्री दुर्गाष्टमी है और इस दिन महागौरी के अतिरिक्त भद्रकाली तथा सरस्वती पूजन भी किया जाता है। कुछ लोग अपनी आस्था अनुसार अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं और कुछ नवमी के दिन। कन्या पूजन का शुभ समय सूर्योदय से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन


कन्या पूजन में उम्र का महत्व
- एक कन्या की पूजा से ऐश्वर्य की प्राप्त होती है।
- दो कन्याओं की पूजा से भोग और मोक्ष साथ साथ मिलते हैं।
- तीन कन्याओं के पूजन से धर्म के साथ साथ अर्थ व काम की भी प्राप्ति होती है।
- चार कन्याओं की पूजा से राजयोग मिलता है।
- पांच कन्याओं के पूजन से विद्या धन की प्राप्ति होती है।
- छह कन्याओं का पूजन छह तरह की सिद्धि मिलती है।
- सात कन्याओं का पूजन राज्य में राज का सुख मिलता है।
- आठ कन्याओं के पूजन से संपूर्ण संपदा की प्राप्ति होती है।
- नौ कन्याओं के पूजन से धरती के  प्रभुत्व की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed