{"_id":"65659a128be1be54080d20b8","slug":"margashirsha-month-2023-start-know-importance-and-vrat-tyohar-list-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से मार्गशीर्ष माह आरंभ, मोक्षदा एकादशी और विवाह पंचमी जैसे व्रत-त्योहार इस माह","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
आज से मार्गशीर्ष माह आरंभ, मोक्षदा एकादशी और विवाह पंचमी जैसे व्रत-त्योहार इस माह
Tue, 28 Nov 2023 01:17 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:17 PM IST
सार
हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह के अगहन के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदी कैलेंडर का 9वां महीना होता है। श्रीमद्भागवत के अनुसार, श्रीकृष्ण ने कहा है मासानां मार्गशीर्षोऽहम् अर्थात् सभी महिनों में मार्गशीर्ष श्रीकृष्ण का ही स्वरूप है।
विज्ञापन
मार्गशीर्ष माह 2023
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज (28 नवंबर 2023) से भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय महीना मार्गशीर्ष आरंभ हो गया है। कार्तिक पूर्णिमा की तिथि की समाप्ति के साथ कार्तिक का महीना खत्म हो चुका है। हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह के अगहन के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदी कैलेंडर का 9वां महीना होता है। श्रीमद्भागवत के अनुसार, श्रीकृष्ण ने कहा है मासानां मार्गशीर्षोऽहम् अर्थात् सभी महिनों में मार्गशीर्ष श्रीकृष्ण का ही स्वरूप है। मार्गशीर्ष मास में श्रद्धा और भक्ति से प्राप्त पुण्य के बल पर हमें सभी सुखों की प्राप्ति होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस महीने का संबंध मृगशिरा नक्षत्र से है। कुल 27 नक्षत्र होते हैं, जिसमें से एक मृगशिरा नक्षत्र भी है। इस महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि मृगशिरा नक्षत्र में होती है इसी कारण इस मास को अगहन मास के साथ-साथ मार्गशीर्ष मास के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने से सतयुग का आरंभ हुआ था, इस कारण से पूजा, जप, तप और ध्यान का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष माह में कब-कब और कौन-कौन से व्रत और त्योहार आएंगे।
कब से कब तक रहेगा मार्गशीर्ष महीना
हिंदू कैलेंडर के अनुसार मार्गशीर्ष महीना 9वां महीना होता है और हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह इस वर्ष 28 नवंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2023 तक चलेगा। फिर इसके बाद 10वां महीना पौष आरंभ हो जाएगा।
मार्गशीर्ष महीने के व्रत-त्योहार
28 नवंबर 2023- रोहिणी महोत्सव
30 नवंबर 2023- संकष्टी चतुर्थी
05 दिसंबर 2023- कालभैरव जयंती
08 दिसंबर 2023- उत्पन्ना एकादशी
10 दिसंबर 2023- प्रदोष व्रत
11 दिसंबर 2023- मासिक शिवरात्रि
12 दिसंबर 2023- दर्श अमावस्या
14 दिसंबर 2023- चंद्र दर्शन
16 दिसंबर 2023- विनायक चतुर्थी, धनु संक्राति
17 दिसंबर 2023- विवाह पंचमी
18 दिसंबर 2023- स्कंद षष्ठी
20 दिसंबर 2023- मासिक दुर्गाष्टमी
22 दिसंबर 2023- गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी
23 दिसंबर 2023- मत्स्य द्वादशी
24 दिसंबर 2023- प्रदोष व्रत, कन्नड हनुमान जयंती
26 दिसंबर 2023- दत्तात्रेय जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा
मार्गशीर्ष माह में क्या करें
मार्गशीर्ष महीना भगवान श्रीकृष्ण का बहुत प्रिय महीना होता है। ऐसे इस माह गीता का पाठ और भगवान कृष्ण को रोजाना तुलसी दल डालकर माखन मिश्री का भोग लगाएं। वहीं कार्तिक माह की तरह इस माह में दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। ऐस में इस माह सुबह और शाम को तुलसी को जल देने एवं शाम के समय घी का दीपक जलाने से श्रीकृष्ण की कृपा आप पर बनी रहती है। इस मास में गीता का पाठ करने से श्रीकृष्ण बहुत प्रसन्न होते हैं।